Thursday, January, 29,2026

नबीन बने BJP के बॉस... मोदी ने थपथपाई पीठ

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। 45 वर्षीय नितिन नवीन मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में औपचारिक घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं नितिन नबीन को अध्याक्ष कार्यालय तक लेकर गए, हाथ पकड़कर उन्हें कुर्सी पर बैठाया, मिठाई खिलाई और उनके परिवार से मुलाकात की। इस भावुक क्षण ने संगठनात्मक अनुशासन और नेतृत्व हस्तांतरण की भाजपा की परंपरा को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी और कहा, 'पार्टी से जुड़े मामलों में अब नितिन नवीन मेरे बॉस हैं। मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे मेरे काम का आकलन करेंगे।' करीब 55 मिनट के संबोधन में मोदी ने भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, सरकार की उपलब्धियां और आगे की चुनौतियों पर विस्तार से बात की। नवीन सबसे कम उम्र के भाजपा अध्यक्ष बने हैं। सोमवार को पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए इकलौते नामांकन के बाद निर्विरोध चुने गए। नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद पीएम ने उनकी पीठ थपथपाई और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

नबीन के परिवार से मिले पीएम

प्रधानमंत्री ने नबीन को 'मिलेनियल नेता' बताते हुए कहा कि वे ऐसे दौर से आते हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करना जानते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नए अध्यक्ष को न केवल भाजपा, बल्कि एनडीए के सभी घटक दलों के बीच समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। मोदी ने नबीन के परिवार से भी मुलाकात की और उनकी ढाई साल की बेटी नित्या को गोद में उठाकर दुलार किया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे।

साधारण कार्यकर्ता को असाधारण सम्मानः नबीन

अपने पहले संबोधन में नितिन नबीन ने कहा, 'राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है।' उन्होंने पार्टी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा में राजनीति सत्ता नहीं, साथना है, भोग नहीं, त्याग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने हिस्से का त्याग करने का आह्वान किया।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery