Wednesday, April, 09,2025

वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं चाहती सरकार, नियमानुसार हो कामकाज: जेपी नड्डा

नई दिल्ली: भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहती, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वे कानून के दायरे में काम करें, ताकि उसकी संपत्ति का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार को बढ़ावा देने में किया जा सके।

पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि तुकिंये और कई अन्य मुस्लिम देशों की सरकारों ने वक्फ संपत्तियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। हम वक्फ बोर्ड का संचालन कर रहे लोगों से बस यह कह रहे हैं कि आप नियमों के अनुसार काम करें। आपको यह काम नियमानुसार करना होगा हमारा लक्ष्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि इसका प्रबंधन करने वाले लोग कानून के दायरे में काम करें और स्थापित नियमों का पालन करें। नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले भाजपा प्रमुख ने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। 

BJP सदस्यों की संख्या 13.5 करोड़ के पार

वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ से शुरू हुई भाजपा की राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए नड्डा ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है और आज कई राज्यों में सत्ता में है। भाजपा कभी भी अपनी मूल विचारधारा से हटी नहीं है, जबकि कांग्रेस वर्षों से अपनी वैचारिक कमजोरी के कारण पतन का सामना कर रही है। नड्डा ने कहा, आज, लोकसभा में भाजपा के 240, राज्यसभा में 98 से अधिक सदस्य और देश भर में 1,600 से अधिक विधायक है। हमने अभी-अभी अपना सदस्यता अभियान समाप्त किया है और भाजपा सदस्यों की संख्या 13.5 करोड़ को पार कर गई है। देश भर में हमारे 10 लाख से अधिक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता हैं।

तुष्टीकरण की राजनीति में फंसी कांग्रेस

नड्डा ने कहा कि शाहबानो मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों के दबाव के आगे झुककर तुष्टीकरण की राजनीति में फंस गई थी।

विरोधी कटाक्ष करते हैं, पर ताकत भी पहचानते हैं

नड्डा ने भाजपा की सफलता का श्रेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे पार्टी दिग्गजों को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसने वैज्ञानिक वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करना और चुनाव जीतना एक कला एवं विज्ञान है। हालांकि हमारे विरोधी संसद में हम पर कटाक्ष करते हैं, लेकिन वे यह भी कहते हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। यहां तक कि हमारे विरोधी भी हमारी ताकत को पहचानते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है और भारत की परंपराओं, संस्कृति एवं इतिहास को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery