Friday, April, 18,2025

जीवन की तमाम समस्याओं के समाधान का मार्ग है नवकार महामंत्र - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

जयपुर: विकसित भारत यानी विकास भी, विरासत भी। एक ऐसा भारत जो रुकेगा नहीं, ऐसा भारत जो थमेगा नहीं। जो ऊंचाई छुएगा, लेकिन अपनी जड़ों से नहीं कटेगा। कुछ इन स्वरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया के लाखों लोगों को डिजिटल माध्यम से प्रेरित किया। ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के उपलक्ष में पूरी दुनिया में नवकार महामंत्र कार्यक्रम का एक साथ आयोजन किया गया। इस दौरान जीतो जयपुर चैप्टर की ओर से सी-स्कीम स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन सीनियर सेकंडेरी स्कूल में बुधवार सुबह इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हज़ारों लोगों ने एक ही स्थान से नवकार मंत्र उच्चारण कर वातावरण को विस्मय बना दिया। कार्यक्रम का आरम्भ प्रमुख अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सहित प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक, डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट, जीतो राजस्थान जोन मुख्य सचिव राज गोलेछा, जीतो जयपुर चैप्टर चेयरपर्सन सलोनी जैन और जयपुर चैप्टर के सचिव हितेश भांडिया द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। साथ ही जीतो कमिटी, जीतो जयपुर चैप्टर मेम्बर्स, जीतो यूथ विंग, जीतो विमन विंग सहित जैन धर्म के प्रतिष्ठित अतिथिगण शामिल रहे।

9 तत्व, 9 संकल्पों और 9 अच्छी आदतें - 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने अन्य लोगों के साथ 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में 'नवकार महामंत्र' का जाप किया। इसके बाद उन्होंने डिजिटल माध्यम के द्वारा लोगों को लाइव संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र का ये दर्शन विकसित भारत के विजन से जुड़ता है। मैं नवकार महामंत्र की इस आध्यात्मिक शक्ति को अब भी अपने भीतर अनुभव कर रहा हूं। इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहीं, बल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप में मंत्र है। नवकार महामंत्र सही मायने में मानव, ध्यान, साधना और आत्मशुद्धि का मंत्र है। हम जानते हैं कि जीवन के 9 तत्व हैं और ये 9 तत्व जीवन को पूर्णता की ओर ले जाते हैं। इसलिए हमारी संस्कृति में नव का विशेष महत्व है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 9 संकल्पों पर बात की। जिसमें पानी बचाना, एक पेड़ मां के नाम, साफ-सफाई, वोकल पर लोकल, देश दर्शन, नेचुरल फार्मिंग को अपनाना, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना, योग और खेल को अपनाना, गरीबों की मदद वे 9 संकल्प है जो आपको अंदर से स्वच्छ और संतुष्ट बना सकते है।

भारतीय दर्शन मंत्रों की साधना से ही जुड़ा है - राज्यपाल बागड़े 

इस दौरान राज्यपाल बागड़े ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व नवकार मंत्र दिवस भारत की अध्यात्म परम्परा में निहित विश्व शांति की सामूहिक भावना का द्योतक है। भारतीय दर्शन मंत्रों की साधना से ही जुड़ा है और मंत्र का अर्थ होता है, पवित्र उच्चारण। इससे धरती पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक भावों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने जैन परंपरा में तीर्थंकरों की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन का आदर्श मार्ग प्रदान किया। तप, अहिंसा, अपरिग्रह आदि के मार्ग से जीवन को धन्य करने की शिक्षा तीर्थंकरों ने दी। नवकार मंत्र इसी परंपरा का बहुत पावन भारतीय संस्कार है, यह मानव कल्याण से जुड़ा है। राज्यपाल ने इससे पहले नमोकार मंत्र का उच्चारण करते हुए कहा कि इस मंत्र को समझकर और भक्तिपूर्वक जपने से आदिनाथ का ध्यान ही नहीं होता बल्कि जीवन की तमाम समस्याओं के समाधान का मार्ग खुल जाता है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म नहीं बल्कि एक महान संस्कृति है। उन्होंने ‘सर्वे भवन्तु सुखिन’ की भारतीय सोच का प्रसार करने का भी आह्वान किया।

जयपुर शहर से 1,10,000 लोगों ने नवकार मंत्र के लिए किए रेजिस्ट्रेशन - 

कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देते हुए जीतो जयपुर चैप्टर चेयरपर्सन सलोनी जैन ने बताया कि ये बहुत ही पावन अवसर है जहां देश दुनिया सहित सिर्फ़ जयपुर से ही लाखों लोगों ने जुड़ के इस आयोजन को और भव्य बना दिया। शहर में एक साथ 35 से ज़्यादा स्थलों पर 50,000 से ज़्यादा लोगों ने नवकार मंत्र किया। इसी के साथ शहर से लगभग 1,10,000 लोगों ने अपने घरों, ऑफ़िस और अन्य स्थल पर इन मंत्रो के उच्चारण के लिए रेजिस्ट्रेशन किया है। 
चैप्टर के मुख्य सचिव हितेश भंडिया ने बताया कि साथ ही शहर के मंदिर स्थानक देरासर और व्यवसाहिक प्रतिष्ठानों में भी आयोजन हुआ। जयपुर में लोढ़ा इंपेक्स सीतापुरा, 

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी शिक्षा समिति, टोडरमल स्मारक, सुबोध पब्लिक स्कूल, महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल, समता भवन, भिक्षु साधना केंद्र, अनुविभा जयपुर केंद्र, महावीर साधना केंद्र आदि स्थानों पर बहुत धूमधाम से नवकर महामंत्र का जाप हुआ। जैनों के अलावा स्वामीनारायण संघ, श्री श्री रवि शंकर जी आदि धर्मगुरु ने भी इसको समर्थन दिया हैं। साथ ही शहर में कुल 450 सेंटरों पर इस मन्त्र का जाप किया गया। साथ ही जैन समाज की 200 से अधिक संस्थानों से संपर्क साध कर सभी संघ, सभा, मंदिरों को इस कार्य के लिए एकजुट किया गया हैं, प्रचार का सन्देश देने के लिए इस आध्यात्मिक पहल जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery