Friday, April, 25,2025

आतंक के खिलाफ एक सुर पाकिस्तान बौखलाया

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी मंशा पूरी दुनिया को जता दी है। भारत अब किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगा। इसकी एक बानगी बुधवार को सीसीएस की बैठक में दिखी, जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए। वहीं, देश के राजनीतिक दलों ने भी आतंक के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार का साथ देने की बात कही है। गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने एक सुर में सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया। दो घंटे चली इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेता इसमें शामिल हुए। बैठक में राजनीतिक दलों को पहलगाम आतंकवादी हमले की जानकारी दी। बैठक में हमले के पीड़ितों के सम्मान में कुछ देर का मौन रखा गया। इधर, भारत के एक्शन से पाक की बौखलाहट सामने आई। पाक ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर हमारे हिस्से का पानी रोका तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। पाक ने भारत के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान किया। वहीं, विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाक से आए हिंदू नागरिकों का वीजा रद्द नहीं होगा। इधर, राहुल गांधी शुक्रवार को अनंतनाग और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर जाएंगे। सरकार ने सिंधु जल संधि स्थगित करने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी।

पाकिस्तान ने शिमला समझौते को किया स्थगित... हवाई क्षेत्र बंद

पाकिस्तान ने भारत के फैसलों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 जुलाई 1972 को दोनों देशों के बीच हुए शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही सभी प्रकार के व्यापार पर भी रोक लगाई गई है।

  • वाघा बॉर्डर बंद करने के आदेश।
  • भारतीय एयरलाइंस के लिए हवाई क्षेत्र बंद।
  • भारतीय उच्चायोग में स्थित सैन्य सलाहकारों को 30 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा है।
  • सिख तीर्थयात्रियों को छोड़कर भारतीयों के वीजा निलंबित, 30 तक छोड़ना होगा देश।

पाकिस्तानी नागरिकों की भारत से रवानगी शुरू

  • वीजा रद्द करने के बाद भारत से पाकिस्तानियों की स्वानगी शुरू हो गई।
  • अटारी बॉर्डर पर पाक नागरिकों के दस्तावेज चेक करने के बाद बॉर्डर क्रॉस करवाया।
  • 104 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट गए। वहीं, 29 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा भी केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेगा।
  • भारत में पाकिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery