Wednesday, April, 09,2025

भाजपा को मिले जनादेशों में सुशासन के एजेंडे की झलकः मोदी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रदेशों की राजधानियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कहा है कि लोग पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रहे हैं और इसकी झलक पिछले वर्षों में उसे मिले ऐतिहासिक जनादेश में दिखाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करते रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। शाह ने लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कमल का चिह्न देशवासियों के बीच विश्वास और उम्मीद का प्रतीक बन गया है। उन्होंने पार्टी के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में सेवा, सुरक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी भाजपा सरकारें

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे है और गरीबों, दलितों व वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery