Tuesday, August, 26,2025

राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे ओम बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्टूबर तक ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी एवं सचिव भी शामिल होंगे। भारतीय शिष्टमंडल राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा।

बिरला सम्मेलन की आम सभा को 'राष्ट्रमंडलः ग्लोबल पार्टनर' विषय पर संबोधित करेंगे। इसके साथ ही शिष्टमंडल के सदस्य सात कार्यशालाओं में हिस्सा लेंगे, जिनमें लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करना, डिजिटल परिवर्तन से लोकतंत्र को संवर्धित करना, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर खतरे, वित्तीय पारदर्शिता, शक्तियों के पृथक्करण और सुशासन जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा सम्मेलन में एक युवा गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसका विषय है, 'सुरक्षित और स्वतंत्र रहकर उन्नति करना गैंग वॉयलेंस से लेकर साइबर बुलिंग तक की आधुनिक चुनौतियों पर विजय पाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाना।' इसी संबंध में रविवार को लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग बैठक भी आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय शिष्टमंडल को सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery