Saturday, April, 26,2025

रोडमैप तैयार, पानी की एक भी बूंद नहीं जा पाएगी पाकिस्तान

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक को सबक सिखाने की ठान ली है। भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की योजना पर काम कर रहा है। इस बीच सिंधु जल संधि स्थगित करने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए रोडमैप तैयार किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपने आवास पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में भारतीय नदियों का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। बैठक के बाद पाटिल ने बताया कि पाक को पानी से वंचित करने के लिए सिंधु बेसिन नदियों के किनारे बांधों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पानी रोकने की क्षमता होगी। मोदी सरकार तीन टर्म में अपने फैसले को लागू करने का प्लान बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर काम कर रही है, ताकि पाकिस्तान को एक बूंद भी पानी न मिले। जल्द ही नदियों की गाद निकाली जाएगी ताकि पानी रोका जा सके और उसे मोड़ा जा सके। इस बैठक में विदेश मंत्री, जल शक्ति मंत्री और तीनो मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

सेना प्रमुख ने लिया सुरक्षा का जायजा

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस सप्ताह की शुरुआत में हुए पहलगाम हमले के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को कश्मीर पहुंचे। द्विवेदी ने यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद की स्थिति का जायजा भी लिया।

बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं और इसका असर जल्द ही देखा जा सकेगा।

सरकार बांधों की क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी और गाद हटाकर अधिक पानी को संग्रहित किया
जाएगा।

सिंधु जल संधि कराने वाले वर्ल्ड बैंक को भी भारत सरकार के इस निर्णय की जानकारी दे दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery