Tuesday, August, 26,2025

राजनीतिक लाभ के लिए संसद न चलने देना ठीक नहीं: शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि संसद और विधानसभाएं चर्चा व परिचर्चा के मंच हैं, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें बाधित करना लोकतंत्र के हित में नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब सदन नहीं चलते, तो राष्ट्र निर्माण में इन संस्थाओं का योगदान कमजोर पड़ता है। शाह दिल्ली विधानसभा में आयोजित 'ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस' के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का विरोध जरूरी है, लेकिन 'यदि हर सत्र बाधित होगा तो यह उचित नहीं। देश, जनता और निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।' उन्होंने सभी दलों से अपील की कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों निष्पक्ष होकर जनता के मुद्दे उठाएं और सदन की गरिमा बनाए रखें। दिल्ली विधानसभा में हो रही यह कॉन्फ्रेंस दो दिन तक चलेगी। इसमें 29 राज्यों की विधानसभाओं के
स्पीकर, छह विधान परिषदों के सभापति-उपसभापति, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।

सत्ता परिवर्तन के लिए कभी हिंसा नहीं हुई

शाह ने महाभारत का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब सभा की गरिमा से समझौता हुआ है, देश ने गंभीर परिणाम भुगते हैं। सभाओं को जनता की आवाज बनने का माध्यम होना चाहिए, न कि राजनीतिक टकराव का अखाड़ा। उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत में कभी भी सत्ता परिवर्तन के दौरान हिंसा या खून-खराबा नहीं हुआ, जबकि कई देशों में लोकतंत्र धीरे-धीरे कमजोर हुआ है। आजादी के 80 साल बाद भी भारत ने संवैधानिक व्यवस्था के तहत ही सत्ता परिवर्तन किया है, यह लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है।

स्पीकर होता है निष्पक्ष 'अंपायर'

गृह मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष या स्पीकर पदभार संभालने के बाद निष्पक्ष 'अंपायर' की तरह काम करते हैं। सभापति स्वयं में एक संस्था होते हैं और सदन की प्रतिष्ठा बढ़ाना उनका दायित्व है। अमित शाह ने इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा के पहले भारतीय अध्यक्ष विठ्ठलभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने याद दिलाया कि 24 अगस्त, 1925 को पटेल अध्यक्ष बने थे और लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery