Tuesday, July, 14,2026

अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक

न्यूयॉर्क: अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयात पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनाया, जिससे ट्रंप की विवादास्पद आर्थिक नीति पर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रंप ने 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपात शक्तियां आर्थिक अधिनियम (आईईईपीए) के तहत यह आदेश जारी किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि शुल्क लगाने से अमेरिका में फैक्ट्रियां लौटेंगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, इससे संघीय बजट घाटा कम करने में भी मदद मिलेगी। न्यायाधीशों की पीठ में ट्रंप द्वारा नियुक्त टिमोथी रीफ, रोनाल्ड रीगन द्वारा नियुक्त जेन रेस्टानी और बराक ओबामा द्वारा नियुक्त गैरी कैट्जमैन शामिल थे। ट्रंप प्रशासन ने इस फैसले के खिलाफ तुरंत अपील करने की बात कही है। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर दावा किया कि उनकी टैरिफ नीति 'अमेरिका को फिर से महान बनाने' के लिए जरूरी थी।

नाराज एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफा

उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। मस्क को 2025 में नवगठित दक्षता विभाग (डीओजीई) का प्रमुख नियुक्त किया गया था, जिसका उद्देश्य संघीय खर्च को कम कर दक्षता बढ़ाना था। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे फिजूलखर्ची कम करने का अवसर दिया। हाल ही में 'सीबीएस' को दिए गए एक साक्षात्कार में मस्क ने ट्रंप के विधायी एजेंडे की आलोचना करते हुए इसे 'अत्यधिक खर्चीला' और संघीय घाटा बढ़ाने वाला बताया था। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद डीओजीई प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था। मस्क के इस्तीफे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वे उस बिल का विरोध कर रहे थे जिसे ट्रंप ने 'बिग ब्यूटीफुल' बताया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery