Friday, September, 26,2025

पीओके बिना लड़ाई के ही भारत को मिलेगा: राजनाथ सिंह

मोरक्को: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत को बिना किसी लड़ाई या हमले के अपने आप मिल जाएगा। पीओके के लोग स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं और एक दिन कहेंगे, मैं भी भारत हूं। सिंह ने यह बात मोरक्को में भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने याद दिलाया कि पांच साल पहले कश्मीर में सेना के कार्यक्रम में भी उन्होंने यही संदेश दिया था। यह बयान उस समय आया है, जब विपक्ष ने आरोप लगाया कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीओके को कब्जाने का अवसर गंवा दिया गया। उस समय भारतीय वायुसेना ने कई पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराए थे, लेकिन सरकार ने सीजफायर का पालन किया। सिंह मोरक्को के दौरे पर हैं और उन्होंने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के नए व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) प्लांट का 8x8 मैन्युफैक्चरिंग उद्घाटन किया। यह अफ्रीका में किसी भारतीय रक्षा कंपनी का पहला संयंत्र  है।

स्टार्टअप और रक्षा उद्योग में भारत की उपलब्धियां

मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में बहुआयामी प्रगति की है। उन्होंने डिजिटल क्षेत्र, ज्ञान अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और रक्षा उत्पादन एवं निर्यात के आंकडे साझा किए। भारतीय रक्षा उद्योग ने 1.5 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन किया और 23,000 करोड़ रुपए से अधिक के रक्षा निर्यात का रिकॉर्ड बनाया। सिंह ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी की प्रशंसा की। मोरक्को में उनकी यह यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई पहली यात्रा है।

हमने उनके धर्म नहीं, कर्म के आधार पर की कार्रवाई

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल किसी भी आतंकी कार्रवाई का कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ एक ठहराव है और ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने बिना देर किए कार्रवाई की और 100 किमी अंदर जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। उन्होंने कहा, "जैश-ए-मोहम्मद का एक बड़ा आतंकी कह रहा था कि मसूद अजहर के परिवार को भारत ने तबाह किया। हमने धर्म नहीं देखा, केवल उनके कर्म के आधार पर कार्रवाई की।" सिंह ने बताया कि भारत ने आतंकियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके अपराधों के आधार पर निशाना बनाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery