Friday, September, 26,2025

एशियाई सदी को देंगे आकार टेक क्रांति का करेंगे नेतृत्व

टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और जापान मिलकर स्थिरता, वृद्धि और समृद्धि के लिए एशियाई सदी को आकार देंगे। उन्होंने जापान को एक 'तकनीकी महाशक्ति' (टेक पावर हाउस) और भारत को एक 'प्रतिभा महाशक्ति' (टेलेंट पावर हाउस) बताते हुए कहा कि दोनों देश कृत्रिम मेधा, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष समेत इस सदी की प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने शुक्रवार को यहां आयोजित भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जापान की उत्कृष्टता एवं भारत की व्यापकता एक आदर्श साझेदारी और पारस्परिक वृद्धि का निर्माण कर सकती है। भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करते हुए मोदी ने कहा कि देश में राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ नीतिगत निर्णयों में पारदर्शिता के साथ भरोसेमंद होना है। उन्होंने कहा कि भारत में पूंजी केवल बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ती है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द यह तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

वैश्विक वृद्धि में भारत का 18% योगदान

मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक वृद्धि में 18% का योगदान दे रहा है। देश के पूंजी बाजार अच्छा प्रतिफल दे रहे हैं और हमारे पास एक मजबूत बैंकिंग क्षेत्र है। मुद्रास्फीति और ब्याज दरें कम हैं। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 700 अरब डॉलर है।

ये हैं सहयोग के मुख्य क्षेत्र

मोदी ने विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार, हरित ऊर्जा, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और लोगों के बीच संबंधों को दोनों पक्षों के बीच सहयोग का मुख्य केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी रणनीतिक और स्मार्ट है। आर्थिक तर्क से प्रेरित होकर, हमने साझा हितों को साझा समृद्धि में बदल दिया है। जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक प्रमुख भागीदार रहा है, चाहे वह मेट्रो नेटवर्क हो, विनिर्माण हो, सेमीकंडक्टर हो या स्टार्टअप।

गिनाए ऊर्जा लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का है। सौर सेल से लेकर हरित हाइड्रोजन तक साझेदारी के अपार अवसर है। भारत और जापान के बीच एक संयुक्त ऋण व्यवस्था पर समझौता हुआ है और इसका उपयोग स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण में सहयोग के लिए किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे पर भी बात की, जिस पर दोनों देश काम कर सकते हैं।

पधारो म्हारे देस और गायत्री मंत्र गूंजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राजस्थानी वेशभूषा में मौजूद जापान की महिलाओं ने हाथ जोडकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने 'पधारो म्हारे देस' बोलकर वेलकम करने के बाद राजस्थानी गीत भी सुनाया। नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा जापानी समुदाय के लोगों ने गायंत्री मंत्र सहित अन्य मंत्रों के जरिए भी पीएम मोदी का स्वागत किया।

भारत बना आकर्षक निवेश स्थल

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के साथ ही नीतियों में पारदर्शिता ने इसे विशेष रूप से हरित ऊर्जा, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में एक आकर्षक निवेश स्थल बना दिया है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जिसमें पिछले दो वर्षों में 13 अरब डॉलर का निवेश शामिल है।

मोदी ने गिनाई खासियत

  • भारत में पूंजी केवल बढ़ती नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ती है।
  • भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था।
  • भारत व जापान रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, जहाज विनिर्माण और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में भी बना रहे हैं साझेदारी।
  • लगभग 700 अरब डॉलर है भारत का विदेशी मुद्रा भंडारा

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery