Tuesday, August, 12,2025

आसिफ जरदारी देंगे इस्तीफा... मुनीर हो सकते हैं नए राष्ट्रपति !

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गत दिनों हुई कुछ उच्च स्तरीय बैठकों से इन अटकलों को फिर बल मिला है कि राष्ट्रपति आसिफ जरदारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं या फिर देश में संसदीय प्रणाली को खत्म कर राष्ट्रपति प्रणाली की शुरुआत की जा सकती है। ये अटकलें समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून की इस खबर से शुरू हुई, जिसमें कहा गया था कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास पर पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद शरीफ ने राष्ट्रपति भवन में जरदारी से मुलाकात की। ऐसी अटकलें हैं कि सेना प्रमुख संभवतः अगला राष्ट्रपति बनने की आकांक्षा रखते हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार उच्च स्तरीय बैठकें संभावित 27वें संविधान संशोधन के बारे में बढ़ती अटकलों के बीच हुई हैं कि जरदारी अपने उत्तराधिकारी के लिए रास्ता बनाने के वास्ते पद छोड़ सकते हैं।

इस बीच, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अटकलें निराधार हैं, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि राष्ट्रपति के इस्तीफे और सेना प्रमुख द्वारा उनके स्थान पर संभावित नियुक्ति के बारे में मीडिया रिपोटों का मुद्दा वास्तव में जरदारी और शरीफ के बीच बैठक के दौरान उठा था। उन्होंने कहा कि जरदारी को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई है और उन्होंने सरकार और वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में पूर्ण विश्वास दिखाया है। आसिफ ने 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से कहा, राष्ट्रपति इस मुद्दे से पूरी तरह अवगत थे और उन्होंने सरकार पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा शरीफ ने जरदारी को इस अपुष्ट खबर और उसके बाद के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

राष्ट्रपति क्यों बनना चाहते आसिम मुनीर ?

अटकलें हैं कि आसिम मुनीर पाकिस्तान में संसदीय व्यवस्था खत्म कर अमेरिका की तरह राष्ट्रपति शासन व्यवस्था करने की फिराक में हैं। यानी सारी शक्तियां राष्ट्रपति के पास होंगी। फिलहाल कहने के लिए सारी शक्तियां प्रधानमंत्री के पास होती हैं। आसिम मुनीर संविधान संशोधन के जरिए शक्तिशाली राष्ट्रपति बन जाएंगे, जैसा जनरल परवेज मुशर्रफ थे।

क्या हैं अटकलें

  • राष्ट्रपति जरदारी दे सकते हैं इस्तीफा ।
  • सेना प्रमुख आसिम मुनीर, आसिफ अली जरदारी को हटाकर बन सकते हैं नए राष्ट्रपति ।
  • देश में संसदीय प्रणाली को खत्म कर राष्ट्रपति प्रणाली की शुरुआत की जा सकती है।
  • शासन के हाईब्रिड मॉडल की चर्चा, जिसमें सेना की साफ भागीदारी हो।

27वें संविधान संशोधन की तैयारी !

मीडिया की खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में 27 वां संविधान संशोधन हो सकता है तथा संसदीय व्यवस्था की जगह राष्ट्रपति शासन व्यवस्था लागू हो सकती है।

रक्षा मंत्री ने किया मुनीर का बचाव

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। सेना प्रमुख पहले ही सेना में सर्वोच्च पद पर आसीन है और भारत के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने काफी नाम कमाया है। उन्हें और किसी चीज की जरूरत नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery