Tuesday, November, 25,2025

एआई मानवता के लिए हो, खतरा नहीं बने: PM मोदी

जोहान्सबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक वैश्विक समझौते की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उभरती तकनीकों को 'वित्त-केंद्रित' नहीं बल्कि 'मानव-केंद्रित' बनाया जाना चाहिए, ताकि यह तकनीक मानवता के विकास में सहायक सिद्ध हो सके। जी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग राष्ट्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर साझा और लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का भविष्य 'ओपन सोर्स मॉडल' में है, जहां डिजिटल समाधान सभी के लिए उपलब्ध हों। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भारत में इसी मॉडल को अपनाकर अंतरिक्ष, डिजिटल भुगतान और एआई तकनीक में उल्लेखनीय प्रगति की गई है। एआई मानव प्रगति का साधन होना चाहिए, न कि खतरा। G20 समिट के दौरान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सम्मेलन का बहिष्कार करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने घोषणा की कि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा अगली G20 अध्यक्षता अमेरिकी प्रतिनिधि को नहीं सौंपेंगे।

एआई निर्णय ले, लेकिन अंतिम जिम्मेदारी इंसान के पास हो

मोदी ने कहा, 'मानव जीवन, सार्वजनिक सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में इस्तेमाल होने वाली एआई प्रणालियों को जिम्मेदार और ऑडिट योग्य होना चाहिए।' उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक निर्णय लेने में योगदान दे सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय का अधिकार इंसानों के पास ही रहना चाहिए। दुनिया को 'आज की नौकरियों' से आगे बढ़कर 'कल की क्षमताओं' के विकास पर निवेश करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में जी 20 समूह प्रतिभा गतिशीलता के लिए एक वैश्विक ढांचा तैयार करेगा, जिससे नवाचार और कौशल विकास में तेजी आएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि डीप फेक, साइबर अपराध, आतंकवाद और सामरिक दुरुपयोग जैसी गतिविधियों में एआई के इस्तेमाल पर सख्त नियंत्रण जरूरी है।

UNSC में सुधार अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की जोरदार वकालत करते हुए रविवार को कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) के त्रिपक्षीय मंच को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि वैश्विक सस्था में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। मोदी ने यहां इब्सा नेताओं के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया बिखरी और विभाजित नजर आती है, इब्सा एकता, सहयोग और मानवता का संदेश दे सकता है। उन्होंने तीनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए इब्सा एनएसए स्तरीय बैठक को संस्थागत बनाने का भी प्रस्ताव रखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery