Sunday, August, 24,2025

रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन: जयशंकर

मॉस्को: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। यह मुलाकात उनकी रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक वार्ता के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर जोर दिया गया। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने अमेरिका की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25% अतिरिक्त शुल्क को अप्रत्यक्ष तौर पर 'अनुचित' ठहराते हुए कहा कि भारत को रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बताना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया, हम रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदार नहीं हैं, वह चीन है। हम रूसी एलएनजी के भी सबसे बड़े खरीदार नहीं हैं। संभवतः यह यूरोपीय संघ है। जयशंकर की यह तीन दिवसीय यात्रा नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियों का हिस्सा है। पुतिन से हुई बातचीत को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery