Tuesday, August, 12,2025

वैश्विक व्यापार में डॉलर का विकल्प खोजने पर जोर

रियो डी जनेरियो: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइन इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने ब्रिक्स के मंच से कहा कि दुनिया को किसी 'सम्राट' की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ उन्होंने वैश्विक व्यापार में अमेरिकी डॉलर का विकल्प खोजने पर जोर दिया। ब्रिक्स देशों ने ट्रंप के 'एंटी-अमेरिकन' होने के आरोप को भी खारिज कर दिया। इससे ब्रिक्स और अमेरिका के बीच आने वाले समय में तनाव और बढ़ सकता है। राष्ट्रपति लूला ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर सोमवार को कहा, दुनिया को ऐसे तरीके खोजने की जरूरत है, जिससे हमारे व्यापारिक संबंध डॉलर से होकर ना गुजरें। आज दुनिया बदल गई है और हमें किसी सम्राट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स समूह की कोशिश आर्थिक दृष्टिकोण से दुनिया को व्यवस्थित करने का एक और तरीका खोजने की है। यही कारण है कि ब्रिक्स लोगों को असहज कर रहा है।

क्या कहा था ट्रंप ने

जो भी देश ब्रिक्स की एंटी अमेरिकन नीतियों का समर्थन करेंगे, उन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इस नीति में कोई अपवाद नहीं होगा।

ट्रंप को क्यों आया ब्रिक्स पर गुस्सा

ब्रिक्स देशों ने अपने साझा बयान में ईरान पर हमले और एकतरफा टैरिफ नीति की आलोचना की है। इससे नाराज ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को अमेरिका विरोधी कहते हुए नए टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इस साल की शुरुआत में भी ट्रंप ने कहा था कि अगर ब्रिक्स देशों ने डॉलर को कमजोर करने की कोशिश की तो 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

क्या है ब्रिक्स देशों की योजना

ब्रिक्स देशों के नेताओं ने क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम पर बात की है। उन्होंने अपने वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों को ब्रिक्स पेमेंट सिस्टम को और बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार करने को कहा है। इससे ब्रिक्स पेमेंट सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा जारी रखने में मदद मिलेगी।

क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम

क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम ब्रिक्स देशों और अन्य देशों के बीच तेज, कम लागत वाली, अधिक सुलभ, कुशल, पारदर्शी और सुरक्षित क्रॉस बॉर्डर पेमेंट को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

क्या बोले ब्रिक्स के देश?

चीन: चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि टैरिफ का इस्तेमाल किसी पर दबाव डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

रूस: रूस ने कहा है कि ब्रिक्स के साथ उनका सहयोग साझा विश्व दृष्टिकोण पर आधारित है। इसे तीसरे देशों के खिलाफ निर्देशित नहीं किया जाएगा।

क्या प्रयास कर रहे हैं ब्रिक्स देश?

ब्रिक्स देश एक ऐसा सिस्टम बनाने की कोशिश कर रहे है, जिससे एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजना आसान हो जाए। अभी पैसे भेजने में बहुत समय और पैसा लगता है। नया सिस्टम इसे तेज और सस्ता बना देगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery