Sunday, October, 05,2025

भारत को जीत का 'तिलक'

दुबई: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 146 रन बनाए और भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में तिलक वर्मा की शानदार पारी की बदौलत मुकाबला अपने नाम किया। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।

टीम इंडिया ने 9वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 20 रन पर तीन विकेट खो दिए। शुभमन गिल (12), अभिषेक शर्मा (5) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर तिलक का साथ निभाया, लेकिन 13वें ओवर में अबरार अहमद ने उन्हें आउट कर पाकिस्तान को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी को संभाला। तिलक ने अपने कॅरिअर का पहला एशिया कप अर्धशतक जमाया। उन्होंने अबरार अहमद की गेंद पर रन लेकर फिफ्टी पूरी की और 69 पर नाबाद लौटे। वहीं दुबे ने 33 रन बनाकर तिलक का बखूबी साथ दिया। दोनों की साझेदारी ने भारत को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया और टीम ने
19.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली। जीत का चौका रिंकू सिंह के बल्ले से आया।

कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके

इससे पहले, भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत के बावजूद रोक दिया। साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमां (46) ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने मैच पलट दिया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जिनमें तीन एक ही ओवर में आए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery