Tuesday, August, 12,2025

अधिकारियों के लिए खरीदे मकान बने खंडहर

उदयपुर: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले केन्द्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उदयपुर में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड से खरीदे गए 84 मकानों में से अधिकतर मकानों के जर्जर हो जाने से भारत सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लग रही है। दरअसल, भारत सरकार के सेंट्रल एक्साइज और कस्टम विभाग का दफ्तर 1997 में उदयपुर में खुला था। तब यह जिला कलेक्टर निवास के पास भट्टजी की बाड़ी में किराए के मकान में जयपुर आयुक्तालय द्वितीय के अधीन संचालित हुआ। कालान्तर में यह कार्यालय 2014 में उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-11 में अपने स्वयं के भवन में शिफ्ट हो गया।

इस दरमियान देश के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रांसफर होकर उदयपुर आने वाले सेंट्रल एक्साइज और कस्टम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास की समस्या को दूर करने के लिए एक योजना बनाई गई। योजना के अंतर्गत राजस्थान हाउसिंग बोर्ड और भारत सरकार के बीच हुई चर्चा के बाद सेंट्रल एक्साइज और कस्टम विभाग ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के मकान खरीदने की डील को फाइनल किया गया। इसके तहत हिरण मगरी सेक्टर-14 और उदयपुर नगर के विभिन्न हिस्सों में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के एचआईजी और अन्य श्रेणियों के करोड़ों रुपयों के 84 मकान खरीदे गए, लेकिन इनमें एक भी अधिकारी और कर्मचारी शिफ्ट नहीं हुआ।

प्राइवेट मकानों में रह रहे हैं अधिकारी-कर्मचारी

ये सभी मकान तीन दशकों से खाली पड़े हैं और वर्तमान में जर्जर हालात में पहुंच गए हैं। इधर, सेंट्रल एक्साइज और कस्टम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्राइवेट मकानों में रह कर भारत सरकार से मकान किराया भी क्लेम करते रहे हैं। इस प्रकार सरकार को दोहरा नुकसान पहुंचा तथा करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। इन सुनसान घरों के आस-पास रहने वाले लोगों के घरों में चोरी की वारदातों में भी बढ़ोतरी हुई है। नागरिकों ने प्रशासन व भारत सरकार तक कई बार अपनी गुहार लगाई है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery