Thursday, August, 14,2025

शिवलिंग को पहनाई वरमाला, मां और मामा ने किया कन्यादान

दौसा: जिले के बांदीकुई स्थित ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर एक दुर्लभ और अनूठा आध्यात्मिक विवाह संपन्न हुआ है। ये आध्यात्मिक विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस आध्यात्मिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के हाथरस की निवासी 32 वर्षीय राधा ने भगवान शिव से विवाह किया। यह विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। हल्दी, मेहंदी, बारात और वरमाला जैसी सभी रस्में निभाई गई। दुल्हन राधा ने शिवलिंग को वरमाला पहनाई और सात फेरों की रस्म भी पूरी की।

इस अनूठी शादी का आयोजन बांदीकुई की नंदगांव कॉलोनी के एक निजी मैरिज गार्डन में किया गया था, जिसे खूबसूरती से सजाया गया था। इस अद्वितीय विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मैरिज गार्डन में मौजूद रहे।

राधा रम गई अध्यात्म में

बीएससी उत्तीर्ण राधा ने बताया कि वह पिछले 11 सालों से बांदीकुई स्थित ब्रह्मा कुमारी केंद्र से जुड़ी हुई हैं और तभी से लगातार भगवान शिव की आराधना कर रही हैं। उनका कहना है कि 2014 में बीएससी पूरी करने के बाद से ही वह आध्यात्मिक जीवन में रम गई और पूरी तरह शिव भक्ति में लीन हो गई।

बचपन में उठ गया था पिता का साया

इस विवाह में राधा की मां प्रेमवती और मामा इंदु कुमार ने कन्यादान की रस्म निभाई। राधा ने ने इस बात पर जोर दिया कि माता-पिता की अनुमति के बिना ऐसा विवाह संभव नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह सिर्फ आठ साल की थीं, तब एक दुर्घटना में उनके पिता रोरन सिंह का निधन हो गया था। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बांदीकुई केंद्र प्रभारी के अनुसार इस तरह का आध्यात्मिक विवाह बांदीकुई में पहली बार हुआ है। यह परंपरा केवल उन महिलाओं के लिए है, जो गृहस्थ जीवन का त्याग कर चुकी हैं और वर्षों तक भगवान शिव की तपस्या करती हैं।

17 जून से माउंट आबू में विशेष आयोजन

बताया गया है कि इस प्रकार के विवाह करने वाली महिलाओं के लिए आगामी 17 जून से 21 जून तक माउंट आबू में एक विशेष आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उन्हें संकल्प प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस अद्वितीय विवाह ने समाज में आध्यात्मिकता की एक नई मिसाल कायम की है, जिसमें एक महिला ने भगवान शिव को अपना सर्वस्व मानकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपना जीवन उन्हें समर्पित कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery