Sunday, April, 13,2025

केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव, छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

कोटा : कोटा जिले के सीमलिया के समीप गढ़े पान स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (सीएफसीएल) फैक्ट्री में शनिवार को गैस रिसाव हो गया। इससे फैक्ट्री के पास में सरकारी स्कूल की 16 स्कूली बच्चियाें की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गैस के प्रभाव से स्कूल में छात्राएं बेसुध हो गईं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिर कोटा रेफर किया गया। यहां के जेके अस्पताल में 6 छात्राओं का उपचार जारी है। वहीं, 5 बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पांच को सीएफसीएल कंपनी के अस्पताल में ही भर्ती रखा गया। बता दंे कि जिस फैक्ट्री से गैस रिसाव हुआ, वह कीटनाशक और उर्वरक बनाती है।
घटना के बाद  पहुंचे परिजन व अन्य लोग मिलकर बालिकाओं को कंधे पर अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर हालत में छह को कोटा रेफर किया गया। जेके लोन अस्पताल में कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, विधायक संदीप शर्मा व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना भी पहुंचीं।

जांच रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही : कलेक्टर
जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था या फिर अन्य गैस का। बालिकाओं के अचेत होने के क्या कारण रहे हैं?  इसकी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। साथ ही, सीएफसीएल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी इंटरनल रिपोर्ट तैयार करके भेजें।

बच्चों पर रखी जा रही है नजर: शिक्षा मंत्री
मामले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिन्होंने पूरे मामले को मॉनिटर किया। स्कूल के 200 अन्य बच्चों के अभिभावकों से भी बात कर बच्चों की तबीयत की जानकारी दी गई, तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। वे आगामी तीन दिन तक बच्चों के स्वास्थ्य का अपडेट लेते रहेंगे। जेके लोन अस्पताल में भी दो अध्यापक तैनात किए गए हैं, जो भर्ती बच्चों की देखभाल करेंगे। जिला प्रशासन के माध्यम से यथासंभव मदद की जा रही है। इस घटना की पूरी जांच की जाएगी। कंपनी की लापरवाही हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने ली जानकारी
चंबल फर्टिलाइजर प्लांट में गैस रिसाव के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद ओम बिरला ने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली। वहीं, विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन भर्ती बच्चियों को देखने जेके लोन अस्पताल पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery