Thursday, September, 24,2026

आमजन-पर्यटकों के लिए दो सेवा शुरू

सवाईमाधोपुर: आमजन की पुलिस तक पहुंच आसान बनाने और सवाई माधोपुर आने वाले पर्यटकों को सुविधा व सुरक्षा देने के लिए पुलिस की दो नई पहल शुरू की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि जिले के सभी थानों के सीयूजी व लैंडलाइन नंबर आमजन को उपलब्ध कराए जाएंगे। लंबित परिवाद या मुकदमे की स्थिति, थानाधिकारी अथवा जांच अधिकारी से संपर्क और साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए सुबह 9 से शाम 6 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा। थाने से उचित रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर जिला कंट्रोल रूम 07462-222999 पर शिकायत की जा सकेगी। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले टूरिस्ट सीजन को देखते हुए 07462-251251 टूरिस्ट हेल्पलाइन भी शुरू होगी। रणथंभौर आने वाले पर्यटक सवाई माधोपुर पहुंचने, पर्यटन स्थलों, सफारी व होटल बुकिंग तथा धोखाधड़ी जैसी समस्याओं में सहायता ले सकेंगे। मैत्रेयी ने बताया कि यात्रा से पहले भी हेल्पलाइन से आवश्यक जानकारी ली जा सकेगी। उन्होंने दोनों सुविधाओं की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery