Wednesday, August, 05,2026

लेपर्ड महिला को 10 मी. तक घसीट ले गया

सवाई माधोपुर: जिले के टोडरा गांव में रविवार देर रात लेपर्ड ने घर में सो रही 78 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। लेपर्ड महिला को सिर और गर्दन से मुंह में दबोचकर करीब 10 मीटर तक घसीट ले गया। दीवार फांदकर उसे जंगल की ओर ले जाने की कोशिश के दौरान महिला के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए बचा लिया। परिवार के अन्य सदस्यों के शोर मचाने पर लेपर्ड महिला को छोड़कर भाग गया। घायल लीला देवी के सिर और गर्दन में लेपर्ड के दांत धंसने से गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। तभी लेपर्ड दीवार फांदकर घर में घुस आया और चौक में चारपाई पर सो रही उनकी मां पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर परिवार जाग गया और समय रहते उन्हें बचा लिया गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने रेंज ऑफिस में की तोड़फोड़

घटना से नाराज ग्रामीण सोमवार सुबह फलोदी रेंज ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने सड़क जाम कर दी और रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़‌फोड़ की। सूचना पर रवांजना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार लेपर्ड की आवाजाही और हमलों से दहशत का माहौल है, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। फलोदी रेंज की फॉरस्टर सुमन गुर्जर ने बताया कि वन विभाग आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। विभागीय टीम रात में गश्त भी कर रही है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery