Tuesday, August, 12,2025

शिक्षा वही जो हर चुनौती का सामना करना सिखाए: बागडे

उदयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि खेती बढ़ती है, तभी देश आगे बढ़ता है। खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता से विदेशी मुद्रा बचती है और कृषि आधारित उद्योग धंधे भी तेजी से पनपते हैं। इसलिए कृषि क्षेत्र के विकास में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजते हुए तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वे मंगलवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रगतिशील किसान संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ अंक लाना नहीं है। शिक्षा का सीधा संबंध बौद्धिक क्षमता विकास से है। सच्ची शिक्षा वही है, जो विद्यार्थी को हर चुनौती का सामना करने के योग्य और समाधान करने में सक्षम बनाए। बागडे ने स्वामी विवेकानंद, झांसी की रानी और वीरबाला कालीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षमता, सामर्थ्य और भाव आयु के मोहताज नहीं होते। इन विभूतियों ने अल्प आयु में, जो भाव दिखाए वह वंदनीय हैं। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान राज्यपाल ने पौधरोपण भी किया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से संचालित महाराणा प्रताप शोध पीठ की गतिविधियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मोटे अनाज की नवीनतम किस्मों सहित अन्य उपयोगी जानकारियों को लेकर प्रकाशित की गई कॉफी टेबल बुक दी मिलेट्स स्टोरी का भी विमोचन किया।

हर तहसील में हो पिपलांत्री जैसा गांव

राजसमंद। राज्यपाल बागडे ने पर्यावरण संरक्षण के मॉडल ग्राम-पिपलांत्री में आयोजित पर्यावरण महोत्सव-2025 में शिरकत की। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरणविद् श्याम सुंदर पालीवाल (पद्मश्री) के प्रयासों से आज यहां चारों और हरियाली दिखाई देती है। यहां ग्रामीणों ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि उन्हें जीवित भी रखा, उसी का परिणाम है कि यहां चारों ओर वृक्ष ही वृक्ष दिखाई देते हैं। हर बेटी के जन्म पर 111 पौधे लगाना अपने आप में अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर तहसील में पिपलांत्री जैसा गांव होना चाहिए। राजस्थान में भूमि की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो इच्छा शक्ति की। राज्यपाल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बेटियों को पढ़ाने लिखाने में कोई कमी नहीं रखें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निर्धनता से बाहर आने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल, जिला कलेक्टर अरुण कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीणों ने बडी संख्या में भाग लिया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery