Thursday, November, 19,2026

देसी खेलों में दिखाया दम... लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया प्रथम

अजमेर: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दूसरे दिन बुधवार को पारंपरिक खेलों, पशु प्रतियोगिताओं और राजस्थानी संस्कृति के रंग देखने को मिले। लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया प्रथम रहीं, जबकि सतोलिया और गिल्ली-डंडा में भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी टीमों को हराया। ऊंटों के करतबों और साज-सज्जा ने पर्यटकों का ध्यान खींचा। सात समंदर पार से आए मेहमान भी यहां की धार्मिक परंपराओं, लोकगीतों, पहनावे और खान-पान का आनंद लेते नजर आए।

लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया प्रथम, जर्मनी की लीजा दूसरे और इजरायल की अल्मोग तीसरे स्थान पर रहीं। कोई भारतीय महिला खिलाड़ी शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सकी। सतोलिया में भारतीय टीम ने विदेशी खिलाड़ियों को 2-1 से हराया। गिल्ली-डंडा में भी देसी खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। इंग्लैंड सहित तीन देशों के पर्यटकों ने हिस्सा लिया।

ऊंटों के करतबों ने किया रोमांचित

ऊंटों ने चारपाई पर नाचने, चाय की केतली और 100 रुपए का नौट उठाकर मालिक को देने जैसे करतब दिखाए। एक ऊंट ने मालिक की गर्दन मुंह में दबाई, जबकि दूसरे ने विदेशी महिला निर्णायक को माला पहनाकर किस किया। प्रतियोगिता में सीकर के वरिंद्र सिंह प्रथम, मांगीलाल सिंह दूसरे और डेगाना के प्रभु सिंह तीसरे रहे। ऊंट सजाओ में अजमेर के अशोक टांक प्रथम और सीकर के विजेंद्र सिंह दूसरे रहे। अशोक 38 साल से प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और 13 से अधिक अवीर्ड जीत चुके हैं।

राजस्थानी परंपराओं में रमे विदेशी मेहमान

अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और जापान से आए पर्यटक पगड़ी, घाघरा चोली, दाल-बाटी-चूरमा, मालपुआ, रबड़ी और लस्सी का आनंद ले रहे हैं। सरोवर की आरती, दीपदान, ब्रह्मा मंदिर, लोकगीत, कालबेलिया नृत्य
और मेहंदी भी आकर्षण बने हुए हैं। इटली की लीला ने आरती से मानसिक शांति मिलने की बात कही। जर्मनी के नीनो पगड़ी बांधना सीखना चाहते हैं। दिल्ली निवासी वैशाली और जापान के आतरज ने भी पुष्कर के आध्यात्मिक अनुभव को खास बताया।

घोड़े 'देव कांटा' का जलवा, 11 करोड़ का मिला ऑफर

नसीराबाद निवासी महिपाल चौधरी का साढे चार साल का मारवाड़ी घोड़ा देव कांटा आकर्षण बना हुआ है। इसके लिए 11 करोड़ रुपए तक का प्रस्ताव मिल चुका है। बीडिंग फीस एक लाख रुपए है। इसके 7-8 बच्चे 15 से 30 लाख रुपए तक में बिक चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery