Tuesday, August, 12,2025

गौ रक्षा बना जन आंदोलन, गौ संरक्षण और संवर्धन पर मंथन

जोधपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज के तत्वावधान में जोधपुर शहर में गौ संरक्षण और गौ संवर्धन विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में जोधपुर के प्रमुख मठ-मंदिरों के महंतों और संत समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही। महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, पीठाधीश्वर स्वामी अचलानंद गिरि, बड़ा रामद्वारा के महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज, साध्वी प्रीति प्रियवंदा, तथा इस्कॉन जोधपुर के अध्यक्ष सुंदरलाल दास महाराज जैसे संतों ने अपने विचार साझा किए। सभी संतों ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति का आधार बताया और गौ हत्या रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गौ पूजन के साथ हुई. जिसमें सभी अतिथियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। यह पूजन विद्वान पंडितों-मोहित भाई दाधीच, मांगीलाल दाधीच, उमेश त्रिपाठी, लोकेश शमां, पं. रामस्वरूप्प, देवीलाल दाधीच आदि द्वारा करवाया गया।

कार्यशाला में गौ आधारित कृषि, जैविक खाद, पंचगव्य चिकित्सा, नस्ल सुधार, गोबर गैस संयंत्र, गौमूत्र चिकित्सा, तथा गौ आधारित उत्पादों के मार्केटिंग मॉडल जैसे विषयों पर सत्र भी आयोजित किए गए। गौशाला प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों ने नस्ल सुधार कार्यक्रमों, टीकाकरण, पशु आहार संतुलन, और पशु कल्याण कानून पर अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। कार्यशाला में गौ आधारित स्टॉल्स भी लगाए गए, जिनमें गोबर से बनी मूर्तियां, जैविक खाद, धूपबत्ती, साबुन, गौमूत्र अर्क, आदि उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इन स्टॉल्स में युवाओं और ग्रामीण महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। जोधपुर प्रशासन, पुलिस विभाग, गौपालन विभाग, कृषि विभाग, और आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने कार्यशाला में भागीदारी की और समाज के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। जिलेभर से आए पंडित समाज, किसान प्रतिनिधि, गौसेवक, छात्र, महिला संगठन, और धार्मिक संस्थाएं भी इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन वरिष्ठ पत्रकार जिनेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल गौ रक्षा जैसे मूलभूत विषयों पर सतत जागरूकता अभियान चलाता रहेगा।

जोधपुर के प्रमुख संतों का मिला अलौकिक सानिध्य

फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीएमडी एंड एडिटर इन चीफ जगदीश चंद्र और सीईओ पवन अरोड़ा की पहल पर जोधपुर में पिछले वर्ष मारवाड़ गौ सेवा सम्मान समारोह का आयोजन कर गौ सेवकों और गौ शाला संचालकों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया था। वहीं दूसरे चरण में जनप्रतिनिधियों और संत समुदाय की मौजूदगी में गौ संरक्षण और गौ संवर्धन विषय पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन कर गौ सेवकों, गी पालकों और गौशाला संचालकों के साथ-साथ आम जन को भी गौ सेवा के प्रति और अधिक समर्पित करने के साथ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी दिया जाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश और प्रदेश की राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।

देशी गायों की दुर्दशा के लिए हम खुद जिम्मेदारः गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देशी गौशाला को आर्टिफिशियल रूप से इंजेक्ट करने से हमने अपनी देशी नस्ल को नष्ट कर दिया। विदेशी गायों को लाकर हमने अपनी नस्ल को नुकसान करने का काम किया। ब्राजील में आज 55 लाख से ज्यादा शुद्ध गिर गाय वंश मौजूद है। 300 दिन में 1800 लीटर 16000 लीटर एक गौ माता एक वर्ष में दूध देती है जो हमसे 10 गुना ज्यादा दूध देने वाली गाय है। 2024 में ब्राजील की एक गाय ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है जो एक दिन में 102 लीटर देने वाली गाय है। क्योंकि आज हमने गायों की जो दुर्दशा हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि अपनी गाय की नस्ल खराब किया है। गाय दया और करुणा की पात्र नहीं हो सकती है, अगर हम इस दिशा में काम करेंगे तो हम सफल नहीं हो सकते। गाय आर्थिक रूप से कैसे सक्षम हो सकती है, इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। एक गाय से 25 एकड़ जमीन पर खेती की जा सकती है। बिजली, खाद, पेस्टिसाइड खरीद में अनुदान देते हैं, गौ पालक को कोई अनुदान नहीं मिलने के बावजूद अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है।

4000 से ज्यादा गौशालाओं को सरकार दे रही सालाना 1200 करोड़ का अनुदानः कुमावत

राज्य के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने राज्य सरकार द्वारा गौ संवर्धन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार 4000 से अधिक गौशालाओं को सालाना ₹1200 करोड़ का अनुदान दे रही है। उन्होंने बताया कि यदि कोई संस्था 10 लाख रुपए खर्च करती है, तो सरकार 90 लाख रुपए की सहायता देकर पंचायत स्तर पर गौशाला स्थापना को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने गौपालक कार्ड योजना, गिर नस्ल के सीमेन वितरण, 536 चल पशु एंबुलेंस, गौ तस्करी पर नियंत्रण हेतु ड्रोन कैमरे, तथा नवाचार आधारित गौ उत्पादों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आग्रह किया कि वे गाय को केवल पूजा की वस्तु न मानें, बल्कि आर्थिक उपयोगिता के रूप में उसका संवर्धन करें।

सनातन परंपरा और आधुनिक तकनीक से होगा गौसेवा का विस्तारः पवन अरोड़ा

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गाय अपने पूरे जीवन काल में मानव के लिए काफी उपयोगी होती है। साथ ही गाय का हर अपशिष्ट पदार्थ भी उपयोगी होता है। गाय के गोबर से जैविक खेती की जा सकती है, गौमूत्र को औषधि के रूप में उपयोग लिया जाता है। गाय गौपालक के जीविकोपार्जन के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी माध्यम है। आज डेयरी के क्षेत्र में लगातार रोजगार की संभावना बढ़ रही है, इसलिए गौ माता के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम करने की आवश्यकता है लेकिन इसके लिए कई चुनौतियां भी हैं। आज कुछ लाभऔर अधिक दूध प्राप्त करने के लिए विदेशी नस्ल की गायों को बढ़ावा दे रहे हैं, इसकी बजाय यदि देशी गाय की उन्नत नस्ल तैयार की जाए और कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाया जाए तो निश्चित रूप से गाय के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए किया सम्मान

कार्यशाला में जोधपुर जिले की विभिन्न गौशालाओं, संस्थाओं और व्यक्तियों को गौ सेवा सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में राजीव गौड़, शिव प्रकाश पुरोहित, भवानी सिंह गहलोत, पप्पूराम डारा, विजय राज मेहता, डॉ. आनंद गोयल, विमला गट्टानी, सरस डेयरी जोधपुर, डॉ. स्वाति शर्मा, श्रीकांत जाजड़ा, महेंद्र सिंह चिड़ावा, गौशाला श्रीरामसर, और प्रेमदानी गौशाला जैसी संस्थाओं और व्यक्तियों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery