Thursday, July, 30,2026

मासूम से दुष्कर्म के आरोप पर मकराना में उबाल

मकराना: मकराना के मंगलाना रोड स्थित सेंट एंसलम स्कूल में अध्ययनरत साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर एकत्रित हुए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा स्कूल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मासूम बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा दोषी को कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

परिजनों के अनुसार 27 जुलाई को बच्ची स्कूल से घर लौटी तो उसने पेट और शरीर में दर्द की शिकायत की। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल के बाथरूम में एक व्यक्ति उसे ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद परिजन बच्ची को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में यौन दुराचार की आशंका जताई। इसके बाद परबतसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और बच्ची का मेडिकल कराया गया। घटना की जानकारी पर मंगलवार रात से लोग स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरना शुरू किया। सूचना पर वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल, मकराना थानाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप

धरना स्थल पर पूर्व विधायक श्रीराम भींचर तथा भाजपा नेता प्रकाश भाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि पहुंचे। श्रीराम भींचर ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार के थाने पहुंचने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में देरी हुई। उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होता।

पांच विभागों की संयुक्त जांच समिति गठित

डीडवाना-कुचामन कलेक्टर अवधेश मीणा स्वयं धरना स्थल पहुंचे। उनके साथ उपखंड प्रशासन, पुलिस तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। दो दिन में जांच आगे बढ़ाने आश्वासन दया। 5 विभागों के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery