Tuesday, April, 22,2025

कोटा और सीकर में निकली शिव की बारात... नाचते-गाते चले भक्त

जयपुर/कोटा: प्रदेश में महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अलसुबह से ही शिव मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। जलाभिषेक के लिए भक्तों की लम्बी लाइनें लगी रहीं। भक्तों ने अपनी आस्था के अनुसार आक, धतूरा, बिल्वपत्र, दूध, गन्ने का रस, घी, दही व पंचामृत से शिव का अभिषेक किया। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, इस महा पर्व पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर शिवार्चना की। सवाईमाधोपुर जिले के शिवाड़ के धुश्मेश्वर महादेव मंदिर में पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन के दौरान बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर महादेव मंदिर ही असली 12वां ज्योतिर्लिंग है।

महिलाओं ने कहानी सुनकर व्रत उपवास रखा

कोटा के शिवपुरी धाम, कंसुआ शिव मंदिर, चारचौमा महादेव, भीतरिया कुंड व नीलकंठ महादेव टिपटा पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में भोले बाबा की महाआरती की गई। महिलाओं ने मां पार्वती की कहानी सुनकर व्रत उपवास रखा। वहीं, अन्य श्रद्धालुओं ने व्रत व उपवास कर शिवाभिषेक कर भोले नाथ की पूजा-अर्चना की। शहर के विज्ञान नगर इलाके में साल में एक बार ही खुलने वाले अमलेश्वर महादेव से शिव बारात निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान अन्य बड़े मंदिरों में भगवान शिव लीला से संबंधित झांकियां सजाई गई। मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की पूजा अर्चना

अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। उन्होंने श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर में राष्ट्र संत गोविंद देव गिरी महाराज का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व श्री अर्जी वाले महादेव मंदिर रसायन शाला से पूजा पाठ की। इसके बाद भोलेश्वर महादेव मंदिर जनता कॉलोनी वैशाली नगर श्री चित्रकूट थाम पुष्कर में अभिषेक किया। वैद्य नाथ मंदिर में शिव का जलाभिषेक किया। वे वैशाली नगर में भोलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

जोधपुर में विभिन्न पदार्थों से हुआ शिवाभिषेक

जोधपुर शहर के रातानाडा स्थित शिव मंदिर, डीजल शेड रोड स्थित नीलकंठ, भीतरी शहर के प्राचीन अचलनाथ महादेव मंदिर, कायलाना की पहाड़ियों पर स्थित सिद्धनाथ मंदिर और भूतेश्वर मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया। सभी मंदिरों में अलसुबह से अभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं, शहर के अलग-अलग इलाकों के मंदिरों में भी भजन, पूजन संबंधी खास आयोजन हुए।

सीकर में शाम को शिव बारात में झूमे श्रद्धालु

सीकर में सभी शिवालयों में महादेव का अभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। शिवालयों में विशेष सजावट भी की गई है। कल्याण मंदिर में सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला। शाम को इस मंदिर से निकली शिव की बारात में भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। उधर, भीलवाड़ा के प्रमुख हरणी महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस प्रसिद्ध मंदिर में बुधवार सुबह मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, चूरू शहर के महामगलेश्वर मंदिर, शंकरनाथ जी की छतरी स्थित शिवालय, पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर, जयपुर आरओबी के नीचे स्थित मंदिर, नया बास शिव मंदिर, गंगामाई मंदिर, ओम कॉलोनी के शिवालय, मोचीवाड़ा स्थित धुआंथोर बाबा महादेव मंदिर, शारदा स्कूल के पास का शिवालय, गढ़ स्थित ठाकुरजी मंदिर और कालीकमली मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery