Friday, June, 27,2025

अब तक 25 शादियां कर चुकी लुटेरी दुल्हन भोपाल से गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: शहर के एक युवक से शादी कर नकदी व गहनों के साथ फरार हुई लुटेरी दुल्हन को मानटाउन थाना पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी महिला अब तक देशभर में 25 से अधिक शादियां कर चुकी है, लेकिन मुकदमा सिर्फ सवाई माधोपुर में ही दर्ज हुआ, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि यहां से भागने के बाद वह भोपाल में भी किसी के साथ शादी करके रह रही थी। मानटाउन थाने के एएसआई मीठालाल यादव ने बताया कि लुटेरी दुल्हन मूलतः यूपी के महाराजगंज की है और फिलहाल भोपाल में रह रही थी।

मानटाउन थाने में उसके खिलाफ गत 3 मई को आईएचएस कॉलोनी निवासी विष्णु पुत्र बनवारी लाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सुनीता निवासी खण्डवा व पप्पू मीना निवासी खेडला ने विष्णु को मनपसंद दुल्हन से विवाह करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उसे महिला का फोटो दिखाकर फर्जी इकरारनामा करवाया गया और 2 लाख रुपए लेकर 20 अप्रैल को विवाह करवा दिया। फिर, लुटेरी दुल्हन 2 मई की रात घर से जेवर, नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल एएसआई मीठालाल यादव को लुटेरी दुल्हन के भोपाल होने की सूचना मिली। इस पर एएसआई पुलिस टीम के साथ भोपाल पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। एएसआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एक कांस्टेबल के लिए दुल्हन की बात कहकर दलालों से संपर्क किया। एक दलाल ने कई महिलाओं की फोटो दिखाई, जिसमें आरोपी महिला भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चल रहा था फर्जी विवाह करवाने वाला गिरोह

एएसआई ने बताया कि भोपाल में फर्जी विवाह करवाने का गिरोह चल रहा था। इसमें भोपाल की रोशनी निवासी छौला मन्दिर, सुनीता निवासी मडी डीप, रघुवीर निवासी कल्याण नगर, गोलू निवासी भोपाल, मजबूत सिंह यादव निवासी जुर्जन ग्राहकों से संपर्क करते थे। ये लोग एजेंटों के माध्यम से विवाह के इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क कर मोबाइल के माध्यम से फोटो दिखाते थे। दुल्हन पसंद आने पर रुपए की डिमांड करते। यह गिरोह लोगों से 2 से 5 लाख रुपए तक में सौदा तय करता था। ग्राहक को फर्जी नाम पता बताते हुए एग्रीमेंट कर विवाह करवाते। दुल्हन विवाह के कुछ दिन बाद अवसर पाकर फरार हो जाती थी। आरोपी महिला विष्णु शर्मा के घर से फरार होने के बाद गब्बर निवासी काला पीपल, पन्ना खेडी, भोपाल से 2 लाख रुपए लेकर फिर से विवाह कर उसके साथ रह रही थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery