Friday, November, 13,2026

साले ने जीजा पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत

कोटा: शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पारिवारिक विवाद में साले ने अपने जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे दादाबाड़ी स्थित ट्रस्ट अस्पताल के रिसेप्शन पर हुई। तलवंडी निवासी सर्राफा व्यवसायी मौलिक जैन अपनी बीमार सास से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहां रिसेप्शन के पास उनकी अपने साले कपिल जैन से बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कपिल ने चाकू से जीजा पर कई वार कर दिए। छाती पर लगा एक वार सीधे हार्ट तक पहुंच गया, जिससे उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौलिक को मृत घोषित कर दिया।

सर्राफा बाजार में फैली सनसनी

दादाबाड़ी थानाधिकारी बलदेव राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कपिल को हिरासत में ले लिया है। एएसआई राकेश शर्मा के अनुसार हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शुरुआती जानकारी में मामूली कहासुनी और पारिवारिक विवाद सामने आया है। मौलिक की पत्नी रुचिका का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो बेटियां हैं। शव मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस घटना से सर्राफा बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मॉडिफाइड साइलेंसर से दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई

कोटा। प्रदेश में पुलिस ने कोटा में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाकों जैसी आवाज से दहशत फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए अभियान में 235 दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 235 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जब्त साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट कर दिए गए। ऐसे साइलेंसर से राहगीरों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका रहती है। 

अब इन्हें लगाने वाले मिस्त्रियों और बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने ऐसे वाहनों की फोटो या वीडियो व्हाट्सएप नंबर 9530442777 पर भेजने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery