Friday, November, 13,2026

पिता के हत्यारे को कुल्हाड़ी से काटकर लिया मौत का बदला

जयपुर: करधनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात को हुई हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए चार लोगों गिरफ्तार कर लिया। हत्या की साजिश मुख्य आरोपी अनोश गोल्या उर्फ जग्गू ने अपने पिता कैलाश की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी। अनीश ने जयपुर के एक निजी कॉलेज से बोटेक किया है और पांच महीने पहले तक एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी करता था। उसने अपने रिश्तेदार और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिन ने अनीश गोल्या उर्फ जग्गू (21), उसका ताऊ का बेटा कमलेश गोल्या उर्फ कमल उर्फ जोरू (23) व युवराज चौधरी (23) निवासी तिबारियां, जोबनेर और दिनेश चौधरी उर्फ दीनू (23) निवासी हिंगोनिया को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि हत्या के पीछे सात साल पुरानी रंजिश थी। वर्ष 2019 में विजय और उसके साथियों ने अनीश के पिता कैलाश गोल्या की जोबनेर इलाके में हत्या कर दी थी। उस मामले में विजय जेल भी गया था। घटना के समय अनीश करीब 14 साल का था। पिता की हत्या के बाद से ही उसके मन में बदले की आग थी। इसी रंजिश के चलते चारों ने 7007 नाम से गैंग बनाई और विजय की हत्या की योजना तैयार की।

रॉयल सिटी से किया पीछा

तीनों कुल्हाड़ियां तैयार करवाने के बाद चारों कैपर में बैठकर शराब पीने लगे। इसके बाद उन्होंने रॉयल सिटी के पास से विजय की फॉर्च्यूनर का पीछा करना शुरू कर दिया। विजय उस समय अपने तीन दोस्तों के साथ गाड़ी में था। रास्ते में विवाद होने पर उसके तीनों दोस्त पहले ही उतर गए थे। इसके बाद चारों ने शेखावत मार्ग स्थित जगदम्बा नगर में मौका देखकर कैंपर से विजय की फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजय गाड़ी छोड़कर भागने लगा। इस पर चारों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ वार किए। सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटे लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पहुंचे मंदिर

वारदात के बाद चारों आरोपी कैपर लेकर बिंदायक और भांकरोटा की तरफ घूमते रहे। इस दौरान वे करथनी इलाके के एक मंदिर में भी पहुंचे। पुलिस ने हत्या के बाद अनीश के परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू की और संदिग्धों की तलाश में टीमें लगा दी। इसी बीच आरोपियों में से किसी एक ने मोबाइल फोन चालू कर लिया। पुलिस को मोबाइल नंबर मिलने के बाद उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन के आधार पर पीछा किया तो आरोपी करधनी थाने से करीब 100 मीटर के दायरे में ही घूमते नजर आए। पुलिस की गाड़ियों ने कैपर का पीछा किया तो दबाव में चारों रात करीब 1:30 बजे थाने के पास पहुंच गए।

खेत के रास्ते से गुजरने पर भी देता था धमकी

पुलिस जाच में पुरानी रंजिश की कई वजहें सामने आई है। विजय और अनीश के परिवार के खेत आसपास ही हैं। जब भी अनीश का परिवार विजय के खेत की तरफ से अपने खेत में जाता था, तब विजय, अनीश को उसके पिता की हत्या का जिक्र कर धमकाता था। वह कहता था कि तेरे पिता कैलाश को तो मार दिया, अब तुझे भी कभी मार दूंगा।

तीन माह पहले भी हुआ था विवाद

करीब तीन महीने पहले भी विजय और अनीश के परिवार के बीच विवाद हुआ था। इस संबंध में जोबनेर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था। हालांकि, राजीनामे के दौरान भी विजय ने अनीश पक्ष पर कमेंट किए थे। उसने कहा था कि थाने में एफआईआर दर्ज करवाकर क्या बिगाड़ लिया।

मंडी जाते समय मृतक से हुई कहासुनी, फिर बनाया हत्या का प्लान

हत्या से पहले अनीश और उसका ताऊ का बेटा कमलेश गोल्या कैंपर लेकर जयपुर मंडी में ग्वार बेचने आ रहे थे। रास्ते में स्टैंड पर उनकी मुलाकात विजय से हो गई। यहां विजय ने दोनों पर कमेंट किए और धमकाया। इस बात को लेकर अनीश और कमलेश ने खुद को अपमानित महसूस किया। दोनों ने तभी विजय की रास्ते से हटाने की ठान ली। मंडी में ग्वार बेचने के बाद अनीश ने अपने साथी युवराज चौधरी और दिनेश चौधरी को भी बुला लिया। इसके बाद चारों हत्या की तैयारी में जुट गए। उन्होंने एक लुहार से 730 रुपए में तीन कुल्हाड़ियां खरीदी। इसके बाद 180 रुपए देकर कुल्हाड़ियों में लकड़ी के हत्थे लगवाए और उनकी धार तेज करवाई। चारों ने शराब के ठेके से छह बीयर भी खरीदी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery