Friday, November, 13,2026

असली सोना बताकर 7 लाख ठगे, वागरी गैंग का पर्दाफाश

नागौर: नकली सोने को असली बताकर सात लाख रुपए की ठगी करने वाली अंतरराज्यीय वागरी गैंग का नागौर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रवि कुमार (29) निवासी बागरा और मूलाराम (43) निवासी भीनमाल, जिला जालोर को बीकानेर के लूणकरणसर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों में भी ऐसी ही वारदातें करना स्वीकार किया है। परिवादी पृथ्वीसिंह निवासी भाकरोद ने रिपोर्ट दी कि 23 सितंबर को गांधी चौक पर दो आरोपियों ने परिवार में डिलीवरी का बहाना बनाकर देशी गाय का घी खरीदने के लिए संपर्क किया। बाद में धर्म का भाई बनकर जमीन से सोना मिलने की कहानी सुनाई और असली सोने का नमूना दिखाकर सात लाख रुपए ठग लिए।

फूल-कांच बेचने की आड़ में ठगीः आरोपी फूल और कांच बेचने के बहाने शहरों में घूमकर लोगों का विश्वास जीतते थे। फिर सस्ते में सोना देने का लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस को इनके मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में भी सक्रिय रहने की जानकारी मिली है।

400 CCTV फुटेज खंगाले

पुलिस ने 400 से अधिक कैमरों की फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में सीओ जतिन जैन के सुपरविजन तथा कोतवाली थानाधिकारी नन्दलाल रिणवां के नेतृत्व में हुई।

स्विफ्ट कार से 21 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सीकर। सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने सीकर जिले के बलारा थाना क्षेत्र में स्विफ्ट कार से 41 किलो 510 ग्राम गांजा जब्त कर झुंझुनूं निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई 11 नवंबर देर रात की गई। एडीजी क्राइम बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम को सूचना मिली कि स्विफ्ट कार में गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने भागने की कोशिश की।

मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया। कार की पिछली सीट के पास रखे कट्टे से 16 किलो 370 ग्राम और डिग्गी से 25 किलो 140 ग्राम गांजा मिला। कुल 20 पैकेट जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में राकेश ने गांजा और कार विकास कुमार धींवा निवासी सेवापुरा, खिरोड़ की होना बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच दादिया थानाधिकारी संजय पूनिया कर रहे हैं। कार्रवाई में आईजी के.बी. वंदना, डीआईजी दीपक भार्गव के मार्गदर्शन और एसआई शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम शामिल रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery