Tuesday, August, 12,2025

खाजूवाला-जैसलमेर नई रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी

बीकानेर: केन्द्रीय रेल मंत्रालय ने खाजूवाला-जैसलमेर के बीच 260 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन के लिए अंतिम लोकेशन सर्वे को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना पर 6.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसे सामरिक महत्व की अनूपगढ़-जैसलमेर-भुज स्ट्रैटेजिक रेल लिंक का हिस्सा माना जा रहा है। इस निर्णय से अब निकट भविष्य में खाजूवाला भी रेलवे लाइन से जुड़ सकेगा। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना सीमावर्ती इलाकों के लिए विकास की नई पटरी साबित होगी। इससे व्यापार, परिवहन, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बल मिलेगा। रेल मंत्रालय के 'गति शक्ति' निदेशक अभिषेक जगावत द्वारा 30 जून 2025 को जारी पत्र में इस स्वीकृति की औपचारिक घोषणा की गई। सर्वेक्षण की प्रक्रिया उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जल्द ही शुरू की जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयास लाए रंग

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि हाल ही में देशनोक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस प्रस्ताव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। ऑपरेशन सिन्दूर जैसी सामरिक कार्रवाइयों के बाद इस क्षेत्र में रेल संपर्क की आवश्यकता और भी ज्यादा थी। उन्होंने इसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल सुरक्षा के लिहाज से बल्कि आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस सर्वे से इस क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा और लोगों को आवागमन के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery