Wednesday, November, 05,2025

कैलादेवी के लक्खी मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

करौली: उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ कैलादेवी का 17 दिवसीय लक्खी मेला बुधवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। माता के दर्शन के लिए राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लांगुरिया गीत और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर के आसपास के हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रैला हाथों में पताकाएं लिए कैला मैया के जयकारे लगाते हुए माता के दर्शनों के लिए बढ़ता नजर आया। यहां 500 से अधिक होटल और धर्मशालाएं श्रद्धालुओं से भरी हुई हैं। माता के दर्शनों के लिए रैलिंग में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को गमों से बचाने के लिए फोगिंग की व्यवस्था है। इसके लिए लगातार पाइप लाइन से केवड़ा मिश्रित चल की फुहारें दर्शनार्थियों पर छिड़की जा रही हैं, जिससे कई किलोमीटर की यात्रा करके पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शीतलता तो मिल ही रही है, पूरा परिसर भी केवड़े की सुगंध से महक रहा है।

350 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था के लिए 1000 पुलिसकर्मी, 100 अधिकारी, 6 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व 10 डीएसपी लगाए गए हैं। इसके अलावा 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला व पुलिस प्रशासन के साथ कैलादेवी पंचायत, मंदिर ट्रस्ट व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के ठहरने, निशुल्क भंडारे व चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की है।

50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

मेले में 11 अप्रैल तक माता के दर्शन के लिए विभिन्न राज्यों से 50 से 70 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने करीब 350 से अधिक बसें लगाई है। जिला कलेक्टर नीलाम सक्सेना ने बताया कि संबंधित विभागों को 24 घंटे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा है। एसडीएम प्रेमराज मीना की मेला मजिस्ट्रेट व धर्मेंद्र वर्मा को सहायक मेला मजिस्ट्रेट लगाया है। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी विवेक द्विवेदी और संतोष सिंह ने बताया कि मंदिर में पानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। आस्था धाम में 400 से अधिक सफाईकर्मी नियुक्त किए गए। कालीसिल घाट, भट्टा तिराहा, मंदिर परिसर आदि स्थानों पर चल शौचालय स्थापित किए गए है। मंदिर में इस बार पॉलीथीन पूरी तरह बैन रहेगी।

30 मार्च को घट स्थापना

इस वर्ष घट स्थापना 30 मार्च को होगी, वहीं अष्टमी पूजन 5 अप्रैल को होगा। मंदिर में दर्शन का समय सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक स्खा गया है। अधिक भीड़ होने पर यह समय रात 10 बजे तक बढ़ाया जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery