Monday, April, 07,2025

बाल संप्रेषण गृह से भागे 10 बाल अपचारी... 5 डिटेन

धौलपुर: सदर थाना क्षेत्र में बाल संप्रेषण गृह से 10 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने जगह-जगह पॉइंट निर्धारित कर नाकाबंदी कराई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पांच बाल अपचारियों को पकड़ लिया। बाल अपचारियों के फरार होने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सदर थाना क्षेत्र में बाड़ी रोड स्थित बाल संप्रेषण गृह में विभिन्न आपराधिक मामलों में डिटेन किए गए 12 से अधिक बाल अपचारी मौजूद थे। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे बाल अपचारियों ने छत पर लगे लोहे के जाल को तोड़ दिया और 10 बाल अपचारी छत के रास्ते भाग निकले। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पांच बाल अपचारियों को डिटेन कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery