Thursday, November, 19,2026

जीपीएस के जरिए चोरी हुई गाड़ी तक पहुंचे युवकों पर बदमाशों ने की फायरिंग

जोधपुर: हनुमानगढ़ के रावतसर से चोरी हुई स्कॉर्पियो तलाशने जोधपुर आए छह युवकों पर डांगियावास थाना क्षेत्र के सालवा कला में बुधवार दोपहर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को पीछे से कई बार टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो 4-5 पलटी खाते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में तीन युवक और स्थानीय भेड़ पालक बाबूलाल जाट घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी मनीष जाट निवासी सालवा कला को डिटेन कर लिया है, जबकि सुनील जाट की तलाश जारी है। हनुमानगढ़ के रावतसर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी स्कॉर्पियो चोरी हुई थी। गाड़ी में जीपीएस लगा होने से उसकी लोकेशन मिली। इसके बाद वह अपने बेटे और अन्य युवकों के साथ गाड़ी तलाशते हुए सालवा कला पहुंचा। वहां एक ढाणी के बाहर गाड़ी खड़ी दिखाई दी। युवकों के अनुसार, उन्होंने आरोपियों से बात करने की कोशिश की और पुलिस को भी सूचना दी। इसी दौरान बदमाश गाडी लेकर भागने लगे।

टक्कर मारी, पलटी गाड़ी पर भी फायर

सुरेंद्र कुमार के अनुसार, बदमाशों ने तीन-चार अन्य गाड़ियां बुलाकर उनका पीछा किया। आरोपियों ने उनकी स्कॉर्पियो को तीन-चार बार टक्कर मारी और फायरिंग की। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेत में जा गिरी। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि एक गोली उनके बेटे को छूकर निकली। इसके बाद भी बदमाशों ने फायरिंग की और युवकों से मारपीट कर पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार किया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

SHO राजूराम के अनुसार, बुधवार दोपहर 1:10 बजे घटना की सूचना मिली थी। हनुमानगढ़ से आए सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और भानु खान घायल हुए। टक्कर से स्थानीय भेड़ पालक बाबूलाल जाट भी चोटिल हुआ। सभी को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने दो-तीन हवाई फायर होने की भी जानकारी दी। एक गोली युवकों की स्कॉर्पियो के बोनट पर लगी। पुलिस दूसरे आरोपी सुनील जाट की तलाश कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery