Thursday, July, 30,2026

काजू कतली में तार, कोल्ड ड्रिंक में निकली ब्लेड

जोधपुर: खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जोधपुर में बुधवार को सामने आए दो मामलों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी। एक मामले में शहर की एक प्रसिद्ध मिठाई एवं लस्सी की दुकान से खरीदी गई काजू कतली में कथित तौर पर लोहे का तार मिला, जबकि दूसरे मामले में भास्कर चौराहा स्थित एक सोडा शॉप से खरीदी गई माउंटेन ड्यू की सीलबंद बोतल में कथित रूप से ब्लेड होने का दावा किया गया। दोनों मामलों में समय रहते वस्तुओं की जांच होने से संभावित हादसा टल गया।

ग्राहकों के अनुसार, सरस्वती नगर स्थित मिठाई की दुकान से खरीदी गई काजू कतली खाते समय उसमें लोहे का तार दिखाई दिया। शिकायत पर दुकान संचालक ने इसे स्टाफ की लापरवाही बताते हुए माफी मांगी और भविष्य में निर्माण व पैकिंग प्रक्रिया में अतिरिक्त सावधानी बरतने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरे मामले में ग्राहक ने माउंटेन ड्यू की सीलबंद बोतल के भीतर ब्लेड जैसा धातु का टुकड़ा दिखाई देने पर दुकान संचालक को इसकी जानकारी दी और उत्पाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

गुणवत्ता नियंत्रण पर उठे सवाल

इन दोनों घटनाओं के बाद खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इन वस्तुओं की जांच नहीं होती, तो गंभीर चोट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। उपभोक्ताओं ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery