Friday, September, 26,2025

स्वामीनारायण भगवान का भव्य अक्षरधाम मंदिर तैयार

जोधपुर: जोधपुर भक्ति और संस्कृति का संगम बनने जा रहा है। काली बेरी क्षेत्र में श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की ओर से निर्मित भव्य अक्षरधाम मंदिर का कार्य अब अपने अंतिम चरण में हैं। 25 सितंबर को मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संस्था के अध्यक्ष गुरु हरि महंत स्वामी महाराज के कर कमलों से संपन्न होगी। मंदिर निर्माण में 500 कुशल कारीगरों ने सात वर्षों तक दिन रात मेहनत कर इसे आकार दिया है। यह मंदिर भारतीय पारंपरिक स्थापत्य कला की मिसाल है।

इसमें कहीं भी कंक्रीट, स्टील या लोहे का उपयोग नहीं किया गया है। समरांगण सूत्रधार और वास्तु कर्म प्रकाश जैसे प्राचीन ग्रंथों की तकनीकों के अनुसार, पत्थरों को इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। कठोर जोधपुरी पत्थर पर छह इंच तक की नक्काशी की गई है।

10 बीघा क्षेत्र में बना है मुख्य मंदिर

मुख्य मंदिर 10 बीघा क्षेत्र में बना है, जो कुल 40 बीघा परिसर का हिस्सा है। यह मंदिर 13 फीट ऊंचे मंच पर स्थित है, जिसकी लंबाई 181 फीट और ऊंचाई 91 फीट है। इसमें कुल 281 स्तंभ हैं, जो सिरोही घाट शैली के गोलाकार और अद्वितीय डिजाइन में बनाए गए हैं। मंदिर का आकार विशिष्ट बहुकोणीय है, जो इसे अत्यंत आकर्षक बनाता है।

नौ दिन तक बहेगी धार्मिक बयार

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरु हरि महंत स्वामी महाराज 19 सितंबर को जोधपुर पधारेंगे। 23 से 25 सितंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 23 सितंबर को 181 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ किया जाएगा। प्रत्येक कुंड में 14 यजमान बैठेंगे। भव्य आयोजन को विशेष बनाने के लिए 19 से 28 सितंबर तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में 100 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चे जोधपुर और आस-पास के क्षेत्रों से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। युवा कलाकार मंच पर नृत्य, नाटक और अन्य प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, 23 सितंबर को होने वाली विशेष प्रस्तुति राजस्थान की भव्य गाथा महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। 24 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 25 सितंबर को सुबह साढ़े 6 बजे से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और शाम साढ़े पांच बजे मंदिर का लोकार्पण समारोह संपन्न होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery