Friday, September, 26,2025

शिक्षा मंत्री जिन पर 'भड़के' उन पर 'मेहरबानी', मेरिट दरकिनार

जयपुर: शिक्षा विभाग में तबादले एक जटिल और कठिन काम है। इस विभाग के कर्मचारी पूरे प्रदेश में छोटे से छोटे गांवों में कार्यरत हैं, जिनकी गिनती लाखों में है। मानवीय, पारिवारिक और प्रशासनिक कारणों के साथ-साथ राजनीतिक प्रभाव व सिफारिशें शिक्षकों की अदला-बदली को प्रभावित करती हैं।

ऐसे में विभागीय अधिकारियों को पहले तो तबादला सूचियां बनाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है और उनमें कमियों-खामियों की आलोचनाएं झेलनी होती हैं। इसी सप्ताह विभाग ने 4572 प्रिंसिपल की जंबो तबादला सूची जारी की थी। बताते हैं डेढ़ साल के लंबे अंतराल के बाद यह सूची जारी हुई थी। इसे तैयार करने में कई महीनों तक होमवर्क चला था। राजनीतिक सिफारिशों ने अधिकारियों की नाक में दम कर दिया था। ऐसे में सूची कई बार बनी और कई बार सुधरी। सूची को फाइनल करने में सीएमओ को दखल करना पड़ा। सूची जारी होते ही आलोचनाएं शुरू हो गई। विपक्ष ने सीधे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को निशाने पर लिया। बहरहाल, राजनीतिक विरोध को दरकिनार करने के बावजूद सूची में कई गंभीर चूक व खामियां जानकारों ने खोजी हैं।

कुछ उदाहरण बानगी यहां उल्लेखित किए जा सकते हैं-महात्मा गांधी नवीन विद्याधर नगर स्कूल को प्रदेश में नंबर वन का दर्जा मिला है। प्रिंसिपल बच्चूसिंह धाकड़ को इसके लिए राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। नामांकन को 1600 तक पहुंचा दिया। शाबासी की जगह दंड दिया गया। 500 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ तबादला कर दिया।
4 सितंबर को स्वयं शिक्षा मंत्री ने जयपुर के शास्त्री नगर के स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। प्रिंसिपल सीमा विज अनुपस्थित मिली थीं। शिक्षक मोबाइल में व्यस्त थे। अनुशासनात्मक कार्रवाई के बावजूद प्रिंसिपल को जयपुर में ही मानसरोवर की बढ़िया कुर्सी पर बैठा दिया।

10 सितंबर को शिक्षा मंत्री को सांगानेर के दहमी कलां स्थित स्कूल के औचक निरीक्षण में अधिकांश शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। कैश बुक में दो महीने से कोई एंट्री नहीं
की गई थी। गंदगी देख मंत्री खफा हुए थे। बावजूद इसके प्रिंसिपल हेमेंद्र सिंह का कुछ नहीं बिगड़ा। शिक्षक संघ के प्रवक्ता नारायण सिंह सिसोदिया ने कटाक्ष किया है कि शिक्षा मंत्री के औचक निरीक्षण मात्र दिखावा थे। मंत्री जिन पर 'भड़के' उन पर 'मेहरबानी' हुई और 'मेरिट' को दरकिनार किया गया।

बताते हैं कि प्रिंसिपल्स की एक और तबादला सूची पाइप लाइन में है। इस प्रसंग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के मामले का जिक्र सामयिक होगा। इस श्रेणी में समूचे प्रदेश में कुल लगभग दो लाख शिक्षक कार्यरत हैं। इनके तबादले सात साल से रुके पड़े हैं। कारण कि इनकी तबादला सूची बनाना 'पिंडारा बॉक्स' खोलने जैसा है। पिछली सरकार के मंत्री और तब के कई आए-गए विभागीय सचिव और निदेशक लाख जतन के बावजूद कुछ नहीं कर पाए। वर्तमान सरकार भी दो साल में समस्या का समाधान नहीं खोज पाई है। इस संबंध में तबादला नीति बन ही नहीं पा रही है। ये तबादले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विभागीय सचिव कृष्ण कुणाल के लिए एक बड़ी चुनौती हैं।

डेपुटेशन पूरा होने से पहले ही दिल्ली से लौटेंगे पी.सी. किशन

सीनियर आईएएस पूरण चंद्र किशन (2005 बैच) सेंट्रल डेपुटेशन से राजस्थान वापस लौट रहे हैं। बताया जाता है वे अगले महीने यहां ज्वाइनिंग देंगे। उनकी समय से पहले वापसी होगी। वे अगस्त 2024 में डेपुटेशन पर दिल्ली गए थे और वहां कृषि मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अभी अगले 3 वर्ष वहीं रहना था, लेकिन डेपुटेशन पूरा होने से पहले ही वे स्वयं व्यक्तिगत कारणों से वापस लौट रहे हैं। पूरण चंद्र दिल्ली जाने से पहले राजस्थान में कौशल एवं उद्यमिता, रोजगार विभाग में सचिव थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery