Tuesday, November, 25,2025

मगरमच्छी रुदन कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस: शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह जनता में भ्रम फैलाने के लिए 'मगरमच्छी रुदन' कर रही है। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के तर्क न केवल असंवैधानिक हैं, बल्कि विपक्ष की व्यावसायिक नैतिकता पर भी सवाल उठाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले राज्य में निकाय चुनाव कभी पंचायत, कभी शहरी निकाय के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर होते थे, लेकिन इस बार भजनलाल सरकार ने सभी निकायों के चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया। इसके बावजूद कांग्रेस नेता जनता को गुमराह करने के लिए मीडिया में अनर्गल बयान दे रहे हैं। शेखावत ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'संविधान खतरे में है' जैसे आरोपों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत ने अपने कार्यकाल में जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम के चुनावों में राजनीतिक स्वार्थों के चलते एक साल की देरी की थी। उस समय उन्हें संविधान खतरे में नहीं दिखा।

वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को जोधपुर नगर निगम दक्षिण क्षेत्र द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत काजरी के समीप निर्मित वेडिंग जोन का लोकार्पण किया। इस कार्य के लिए राज्य सरकार ने ₹100 लाख की स्वीकृति प्रदान की थी। वेडिंग जोन में कुल 54 स्थान बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक वेंडर को काम करने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से स्थानीय छोटे व्यापारियों को सम्मानजनक और सुव्यवस्थित कार्यस्थल मिलेगा और उनका व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय व्यापारियों के लिए नए अवसर और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी।

प्राचीन पांडुलिपियों को मिलेगा डिजिटल रूप

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध ज्ञान-परंपरा को सहेजने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक पहल की है। मंत्रालय ने 'ज्ञान भारतम मिशन' के तहत अखिल भारतीय स्तर पर फैले 17 केंद्रों, 12 क्लस्टर्स और 5 स्वतंत्र संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह कदम भारत की प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रसार की मुहिम को नई गति देगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery