Friday, September, 26,2025

अगले पांच सालों में 50 आइकॉनिक डेस्टिनेशन होंगे विकसित

जोधपुर:  केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत में जिस तेजी से आर्थिक प्रगति हो रही है, उसी अनुपात में डोमेस्टिक टूरिज्म में ऐतिहासिक वृद्धि देखने को मिल रही है, अगर महाकुंभ जैसे आयोजनों के आंकड़ों को अलग कर दें, तब भी बीते एक वर्ष में 250 करोड़ यात्राएं दर्ज की गई हैं, जो देश की कुल आबादी से डेढ़ गुना अधिक है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या भी अब 2 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा कि ये आंकड़े भारत की बदलती वैश्विक छवि, आर्थिक सुदृढ़ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर एवं टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों के कालखंड में डेढ़ लाख किमी से अधिक सड़कों का निर्माण, नए हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों का विकास, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत, इन सभी ने टूरिज्म को गति दी है। शेखावत ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि जैसे वैश्विक स्तर पर टूरिज्म का योगदान ग्लोबल जीडीपी में 10% है, वैसे ही भारत में भी पर्यटन क्षेत्र का योगदान 2047 तक 10% तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जब भारत की अर्थव्यवस्था 30 से 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचे तो टूरिज्म का योगदान 3 ट्रिलियन डॉलर हो। इसके लिए सरकार ने अगले पांच वर्षों में 50 आइकॉनिक डेस्टिनेशन्स को विकसित करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि ओवर टूरिज्म को रोका जा सके और सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा मिले।

अब तक दो लाख पांडुलिपियां डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक इस मिशन के तहत दो लाख पांडुलिपियां डिजिटल फॉर्मेट में लायी जा चुकी हैं और जल्द ही यह संख्या 10 लाख तक पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि देशभर के मठ, मंदिर, विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध संस्थानों से इस कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। जैसे जोधपुर का ओरिएंटल रिसर्च सेंटर, जिसके पास अकेले 1.28 लाख पांडुलिपियां संरक्षित है। शेखावत ने बताया कि इस प्रयास में देश-विदेश के 1100 से अधिक विशेषज्ञों स्क्रिप्टोलॉजिस्ट, इंडोलॉजिस्ट, भाषा विज्ञानी आदि ने मिलकर ज्ञान भारतम् पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मार्गदर्शन दिया है।

'ज्ञान भारतम' मिशन से बदलेगा भारत का बौद्धिक परिदृश्य

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि भारत के पास आज भी लाखों की संख्या में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां मौजूद है, जिनमें से कई ताड़पत्र, भोजपत्र, पेड़ की छाल, रेशम के कपड़े या हस्तनिर्मित कागज पर लिखी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन पांडुलिपियों में हमारे पूर्वजों का अमूल्य ज्ञान समाहित है, जिसे संरक्षित करना समय की मांग है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 'ज्ञान भारतम के तहत 'राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन' की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत राष्ट्रीय महत्व की सभी पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उन्हें कंप्यूटर रीडेबल फॉर्मेट में लाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से उनका विश्लेषण किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery