Monday, March, 16,2026

भाभी के प्रेमी की हत्या कर खाई में फेंका शव

डूंगरपुर: जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। घटना के दो दिन बाद रविवार को आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि रविवार सुबह कोकापुर निवासी दिनेश पाटीदार थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपने पड़ोसी तिलेश पाटीदार की हत्या कर दी है। आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या के बाद उसने शव को काली घाटी क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया था। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया कि तिलेश पाटीदार और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था। इसी कारण 6 फरवरी को उसने तिलेश की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया। आरोपी की सूचना पर सागवाड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काली घाटी की खाई से शव को बरामद कर लिया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद पुलिस ने शव को खाई से निकलवाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery