Friday, November, 27,2026

बाल विवाह की रोकथाम में कृति के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

जोधपुर: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ संघर्ष कर रही सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी, पुनर्वास मनोवैज्ञानिक एवं चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट डॉ. कृति भारती ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व में सर्वाधिक 55 बाल विवाह निरस्त करवाने और 3 हजार से अधिक बाल विवाह रुकवाने के लिए डॉ. कृति भारती और सारथी ट्रस्ट का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर मिली इस उपलब्धि के साथ ही बाल विवाह निरस्तीकरण और रोकथाम के क्षेत्र में डॉ. कृति के नाम अब तक 11 वर्ल्ड और नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं।

'हौसलों की उड़नपरी' और 'रियल शेरनी ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर डॉ. कृति के नाम अब तक 11 वल्डं और नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाने की उपलब्धि को वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक्स में स्थान मिला है। उन्होंने महज तीन दिन की न्यायिक प्रक्रिया में दो जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाकर भी रिकॉर्ड बनाया था। इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया, यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस कार्य के लिए उन्हें राजस्थान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने सम्मानित भी किया था।

देश का पहला बाल विवाह करवाया निरस्त

बीबीसी की 100 प्रेरणादायी महिलाओं और वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट की सूची में शामिल डॉ. कृति भारती ने वर्ष 2012 में देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर इतिहास रचा था। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के विभिन्न न्यायालयों में स्वयं पैरवी करते हुए अब तक 55 बाल विवाह निरस्त करवाए हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत और संस्थागत प्रयासों से देशभर में 3 हजार से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने इन दोनों उपलब्धियों को रिकॉर्ड बुक में शामिल किया है।

आखातीज पर बाल विवाह निरस्तीकरण की अनूठी पहल

डॉ. कृति भारती ने आखातीज पर बाल विवाह करवाने की सदियों पुरानी परंपरा के खिलाफ भी अभियान चलाया। उन्होंने इस कुप्रथा को चुनौती देते हुए बाल विवाह निरस्त करवाने की नई सामाजिक पहल शुरू की। वे लगातार 10 साल तक आखातीज के अवसर पर बाल विवाह निरस्त करवाने में सफल रहीं। इसके अलावा तीन साल तक दो जिलों में बाल विवाह निरस्त करवाकर ऐतिहासिक हैट्रिक बनाई। आखातीज पर बाल विवाह निरस्तीकरण की इस पहल को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिला। उनके प्रयासों से बाल विवाह के खिलाफ सामाजिक जागरूकता और कानूनी कार्रवाई को नई दिशा मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery