Sunday, May, 03,2026

लड़की भगाने की रंजिश में प्रेमी के पिता की गला रेतकर हत्या

डीग: जिले में रिश्तों और रंजिश की खौफनाक कहानी सामने आई है, जहां लड़की भगाने के विवाद में प्रेमी के पिता की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने साजिश के तहत मृतक को पंचायत के बहाने जम्मू से बुलाया और समझौते के बाद रात में वारदात को अंजाम देकर शव सड़क किनारे फेंक दिया।

शनिवार सुबह कामां थाना क्षेत्र के सोमका गांव के पास सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह राजावत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला खान के रूप में हुई है। मृतक के भाई नजीर अहमद खान ने लड़की के पिता सहित सात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का छोटा बेटा हयात खान पहाड़ी क्षेत्र की एक लड़की को भगा ले गया था।

पंचायत के बाद पड़ोसी के घर ठहराया

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पंचायत के बाद रात करीब 9 बजे लड़की पक्ष के लोग दो गाड़ियों में पहुंचे और तीनों को अपने गांव चलकर रुकने का आग्रह किया। वहां उन्हें पड़ोसी के घर ठहराया गया। कुछ देर बाद आरोपी कमरे में आए और मोहम्मद अब्दुल्ला को जबरन उठाकर बाहर ले गए।

पेट दर्द का बहाना कर गाड़ी में ले गए

नजीर अहमद के अनुसार, जब उन्होंने पीछे जाकर देखा तो आरोपी उनके भाई को गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। पूछने पर पड़ोसी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन सुबह उनकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े दो बच्चियों के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़ा

धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के जारगा गांव में शनिवार दोपहर दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण के प्रयास से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो बदमाश बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चियों की सूझबूझ और ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी गांव में घूमते हुए बच्चियों के पास पहुंचे और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। शक होने पर बच्चियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों युवको को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को
पुलिस के हवाले कर दिया।

 स्थानीय निवासी अटल बिहारी गोयल ने बताया कि समय रहते ग्रामीणों की सक्रियता से एक गंभीर घटना होने से बच गई। यदि थोड़ी भी देर होती तो आरोपी बच्चियों को लेकर फरार हो सकते थे। वहीं, बसेड़ी थाना प्रभारी बालकृष्ण ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उनके खिलाफ अपहरण के प्रवास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, हालांकि ग्रामीणों की सजगता और बच्चियों की समझदारी की सराहना की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery