Wednesday, November, 26,2025

शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, महिलाओं ने की धुनाई

दौसा: दौसा जिले के आलूदा गांव की बैरवा ढाणी स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि 57 वर्षीय द्वितीय श्रेणी शिक्षक रमेशचंद्र ने स्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी। हालांकि मामला कुछ दिन पुराना है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह घटना कुछ दिन पहले की है। छेड़छाड़ का आरोप सामने आने के बाद शिक्षक छुट्टी लेकर चला गया था। गत सोमवार को जैसे ही शिक्षक विद्यालय पहुंचा, महिलाओं ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

छात्रा से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साई महिलाएं शिक्षक के स्कूल आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही शिक्षक के ड्यूटी पर आने का पता चला तो महिलाएं स्कूल पहुंच गईं और शिक्षक की पिटाई कर दी। इस दौरान शिक्षक ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन महिलाओं से उसे घेर लिया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery