Monday, December, 15,2025

कूनो से आया चीता ट्रेंकुलाइज 16वें दिन टीम लेकर हुई रवाना

बारां: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से भटककर राजस्थान की सीमा में दाखिल हुए चीता KP2 का रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार सफल रहा। कूनो नेशनल पार्क की विशेष टीम शुक्रवार को अर्जुनपुरा गांव के पास डेरा जमाए चीता KP2 को सफलतापूर्वक ट्रेकुलाइज किया और उसे पिंजरे में रखकर वापस कूनो नेशनल पार्क ले गई। पिछले करीब 10 दिनों से चीता KP2 का मूवमेंट रामगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व और उसके आस-पास के पहाड़ी क्षेत्रों में बना हुआ था, लेकिन बीते 6 दिनों से उसने किशनगंज क्षेत्र के अर्जुनपुरा गांव के करीब अपना ठिकाना बना लिया था। गांव के पास चीते की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी थी। चीते की आहट से गांव में भय का माहौल इतना गहरा गया था कि किसानों ने अपने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया था। रबी की फसलों के इस महत्वपूर्ण समय में किसान डर के मारे घरों में कैद रहने को मजबूर थे। शुक्रवार को जैसे ही चीते के रेस्क्यू और वहां से ले जाए जाने की खबर मिली तो ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली और खुशी-खुशी अपने खेतों का रुख किया।

संयुक्त टीम की 16 दिनों की कड़ी निगरानी

यह रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था। चीता KP2 की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश वन विभाग की संयुक्त टीमें पिछले 16 दिनों से दिन-रात जंगल में गश्त कर रही थीं। वन विभाग के कर्मचारी पल-पल की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। चीता कभी पहाड़ी की चोटियों पर चढ़ जाता तो कभी घनी झाड़ियों में छिप जाता, जिससे उसे ट्रेकुलाइज करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, दोनों राज्यों की टीमों के बीच बेहतर तालमेल के चलते शुक्रवार को कूनो से आई एक्सपर्ट टीम ने मौका मिलते ही उसे ट्रेंकुलाइज कर लिया।

लेपर्ड का 4 वनकर्मियों पर हमला, आधे घंटे बाद लेपर्ड की भी मौत

राजसमंद। जिले के नेगडियां गांव में शुक्रवार को रेस्क्यू करने गई वन विभाग की टीम पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। हमले में चार वनकर्मी घायल हो गए। हमले के आधे घंटे बाद लेपर्ड की भी मौत हो गई। वन विभाग की टीम को गुरुवार रात गोमती-उदयपुर हाईवे पर लेपर्ड की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात में अंधेरा होने से टीम लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज नहीं कर पाई। शुक्रवार सुबह टीम ने दोबारा रेस्क्यू शुरू किया। लेपर्ड खेत के आस-पास ही झाड़ियों में छुपा था। लेपर्ड के घायल होने की वजह से टीम ने ट्रेंकुलाइज न कर उसे जाल से पकड़ने का प्लान बनाया। इस पर वनकर्मी पन्नालाल, हरीश लोहार, घनश्याम और गिरधारी जाल के साथ लेपर्ड को पकड़ने पहुंचे। लेपर्ड ने रेस्क्यू के दौरान टीम पर दो बार हमला करने की कोशिश की। तीसरी बार जब टीम उसे पकड़ने पहुंची तो झाड़ियों से निकल कर लेपर्ड ने अचानक चारों पर हमला कर दिया। घायल वनकर्मियों को साथी कंधे पर उठाकर गाड़ियों तक लाए। इसके बाद उन्हें अंता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery