Friday, September, 26,2025

गंदे पानी में पैदल चलकर पीड़ितों से मिलीं उप मुख्यमंत्री

अजमेर: बोराज तालाब की पाल टूटने से जलभराव के बाद डिप्टी सीएम दीया कुमारी सोमवार को पीड़ितों के बीच पहुंचीं। वे करीब एक किलोमीटर तक गंदे पानी में पैदल चलकर स्वास्तिक नगर में पीड़ितों से मिलीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मदद का हरसंभव भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा एवं एडीए व नगर निगम के अधिकारियों को लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

सर्वे करवा कर क्षतिपूर्ति करेंगे सुनिश्चित

दीया कुमारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हुए नुकसान का सर्वे करवा कर मुआवजा एवं नियमानुसार क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा तालाब के पास जल बहाव और जलभराव के पश्चात क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी राजकीय विद्यालय में बनाए आश्रय स्थल पर भेज दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि तालाब की पाल के पुनर्निर्माण और भविष्य में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता जल निकासी व्यवस्था भी की जाए।

राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ

उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्हें हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे राजस्थान में अप्रत्याशित रूप से बारिश हुई है। इसे देखते हुए शहरों के ड्रेनेज सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा, रमेश सोनी, नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के., नगर निगम आयुक्त देशल दान, उपखंड अधिकारी गरिमा नरूला उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery