Wednesday, November, 26,2025

जनसेवा, निष्ठा और सादगी के प्रतीक थे शिवचरण माथुर

भीलवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माधुर और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला देवी माथुर की मूर्तियों का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सुशीला देवी कन्या महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता सेनानी माणिक्यलाल वर्मा ने की थी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.एम. पल्लम राजू, एआईसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजनीति में ईमानदारी और सादगी की कमीः सचिन पायलट

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने मांडलगढ़ के भारजी का खेड़ा में शिवचरण माथुर विकास और सेवा संस्थान का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता वंदना माथुर, विभा माथुर, ब्रजेंद्र ओला, सांसद मुरारी लाल मीणा, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, राजेन्द्र विधूडी, कांग्रेस नेता दुर्गेश शर्मा, शिव कुमार कौशिक, जफर टांक, रफीक टांक, राशिद आसाम, अंकित तिवारी, सुशीला देवी सांखला, सत्यनारायण शर्मा, घनश्याम पोरवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पायलट ने संस्थान कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राजनीति में शिक्षित संस्कार, ईमानदारी और सादगी की कमी पर चिंता व्यक्त की। पायलट ने स्व. माथुर को एक सादगीपूर्ण, सेवा-प्रिय और संघर्षशील राजनेता बताते हुए उनके आदर्शों को याद किया। पायलट ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पायलट ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठप हो गए हैं और सरकार लोगों को बांटने तथा नफरत की राजनीति करने में व्यस्त है। पायलट ने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाकर कांग्रेस की सरकार वापस लाने की अपील की।

माथुर से मेरे गहरे व्यक्तिगत व राजनीतिक संबंध थेः गहलोत

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनका स्व. माथुर के साथ गहरा व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध रहा। उन्होंने कहा कि माथुर ने दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में सुशासन दिया और असम के राज्यपाल के रूप में भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। गहलोत ने सुशीला देवी कन्या महाविद्यालय और मांडलगढ़ राजकीय महाविद्यालय के नामकरण की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये कार्य उनके कार्यकाल में संपन्न हुए। गहलोत ने माणिक्यलाल वर्मा, नारायणी देवी, शिवचरण माथुर एवं उनकी धर्मपत्नी सुशीला माथुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही शेर-ए-राजस्थान जयनारायण व्यास, माणिक्यलाल वर्मा समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानियों से प्रभावित रहे हैं, और उन्हें प्रसन्नता है कि आज देशभर में उनके नाम पर कई संस्थान काम कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery