Wednesday, November, 26,2025

बाइक पर आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

भीलवाड़ा: शाहपुरा में त्रिमूर्ति चौराहे पर सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। घायल युवक को गंभीर हालत में शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। फायरिंग के पीछे प्रारंभिक तौर पर लड़की को भगाने का विवाद बताया जा रहा है। एएसपी राजेश आर्य ने बताया कि शाहपुरा में त्रिमूर्ति चौराहे पर सोमवार रात करीब 11 बजे शाहपुरा निवासी सलीम खां शाहपुरा के भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी के साथ बाइक पर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान 2 बाइक पर आए 5-6 युवकों ने फायरिंग कर दी।

सलीम के सीने में गोली लगने से वह घायल होकर नीचे गिर गया। पंकज सुगंधी और अन्य लोगों ने उसे तुरंत शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक अस्पताल के वार्ड में घायल से जानकारी लेती पुलिस। उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग शाहपुरा अस्पताल में एकत्रित हो गए। फायरिंग की आवाज से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद पुलिस ने करवाई नाकाबंदी

घटना की सूचना पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। महात्मा गांधी अस्पताल में डीएसपी सिटी मनीष बड़गूजर, भीमगंज सीआई गजेंद्र सिंह राठौड़ भी पहुंचे। एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव ने डीएसटी सहित 6 विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए। घायल सलीम ने शाहपुरा निवासी सलीम पुत्र शौकत खान, उसके भाई मोहब्बत खान पुत्र शौकत खान और मोहसिन खान पुत्र शालू खान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery