Friday, February, 06,2026

सरकारी टीचर ने रॉड से की महिला दोस्त की हत्या

बाडमेर: रीको थाना इलाके में एक सरकारी शिक्षक ने फेसबुक फ्रेंड महिला सुपरवाइजर की रॉड से वार कर सत्या कर दी और लाश उसी की कार में ड्राइविंग सीट पर रख दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। साथ ही, एफएसएल, डॉग स्क्वाड और मोबाइल अपराध इकाई की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। महिला झुंझुनूं के सूरजगढ़ से 600 किमी कार ड्राइव कर टीचर से मिलने उसके घर आई थी। आरोपी टीचर की पहचान 38 वषीय मानाराम के रूप में हुई है, जो बाड़मेर जिले के चवा गांव का रहने वाला है और जसई गांव के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर नियुक्त है। एसपी नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह वारदात की सूचना मिली थी। स्तकारी टीचर मानाराम ने शेशने के सूरजगढ़ निवासी मुकेश कुमारी (37) की रॉड मारकर हत्या कर दी है। महिला का शव रीको थाना इलाके के शिव नगर में खड़ी कार में डाइविंग सीट पर मिला। हत्या करने के बाद इसे एक्सीडेंट का रूप देने के लिए कार में शत्र को लाकर रखा गया था। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सरकारी टीचर को हिरासत में लिया गया है।

शादीशुदा है आरोपी टीचर

एसपी ने बताया कि मानाराम शादीशुदा है। पत्नी से अनबन के कारण वह अलग रहता है। वहीं मुकेश कुमारी सीकर के खंडेला में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery