Tuesday, April, 29,2025

कांस्टेबल ने BJP कार्यकर्ता को मारा थप्पड़... FIR दर्ज

बारां: शहर के प्रताप चौक पर शनिवार रात एक पुलिस कांस्टेबल ने भाजपा कार्यकर्ता और नगर परिषद उपसभापति के साथ अभद्रता कर हाथापाई कर दी। इससे आक्रोशित भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग कांस्टेबल को निलंबित करने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध तथा मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रीजी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद नलका निवासी युवक भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौतम बाइक से जा रहा था। उसी समय पुलिस कांस्टेबल ज्ञानेश्वर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बीच बचाव करने आए कांग्रेस के उपसभापति नरेश गोयल के साथ भी कांस्टेबल ने अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। तब वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की। उनके उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। कोतवाली प्रभारी योगेश चौहान ने बताया कि कांस्टेबल नशे में था। उसका मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बोले- होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि अभद्रता करने वाले कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
आरोपी कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया है। दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery