Saturday, December, 27,2025

भील प्रदेश की मांग, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बांसवाड़ा: मानगढ़ धाम से एक बार फिर अलग से भील प्रदेश बनाने की मांग उठी। इस मांग को लेकर गुरुवार को भील आदिवासी सम्मेलन (भील प्रदेश संदेश यात्रा) में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के आदिवासी जुटे। आदिवासी परिवार संस्था के संस्थापक सदस्य मास्टर भंवरलाल परमार ने कहा कि आदिवासियों की मांगें 70 साल में भी पूरी नहीं हुई। आदिवासी भारत का मूल मालिक है।

आदिवासियों ने डरना छोड़ दिया है। भील प्रदेश के लिए आंदोलन चलता रहेगा। भील समाज की ओर से राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के 45 जिलों को मिलाकर नया भील प्रदेश बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है। भंवरलाल परमार ने कहा कि भील प्रदेश क्यों चाहिए? कुंभलगढ़ में आदिवासी लंबे समय से हैं, उस एरिया को सिविल एरिया में शामिल नहीं किया, अगर सिविल एरिया में शामिल किया होता तो वहां के लोग यहां नहीं आते। खानपुर खानपुर (गुजरात) के आदिवासियों को 2004 से 2006 तक जनजाति का प्रमाण पत्र (एसटी) मिलता था। आज नहीं मिलता। दादर नगर हवेली में 80 फीसदी आदिवासी थे। वहां इतनी इंडस्ट्री लगा दी कि आदिवासी सिमट गए।

70 साल में भी पूरी नहीं हुई मांगें

परमार ने कहा कि मेरे हाथ में ज्ञापन हैं। 150 से ज्यादा लोगों ने रात में दिए थे। ये वो मांगें हैं, जो 70 साल में भी पूरी नहीं हुई। बनासकांठा (गुजरात) में आदिवासी फुटपाथ पर सो रहे हैं। रोजगार के लिए भेड़-बकरी की तरह नाकों पर खड़े होते हैं। आदिवासियों को उनके इलाके में रोजगार दिया क्या? अखबारों में खबरें छपती हैं कि आदिवासी बेटियां बेच रहे हैं। क्या हाल बना दिया आदिवासियों का। संविधान की 5 वीं अनुसूची कहती है कि आदिवासियों का सम्मान होना चाहिए। उनकी बात सुनी जानी चाहिए। आज तक हमारी बात सुनी नहीं गई। राज्य या देश का शासन-प्रशासन रहा, किसी ने आदिवासियों से कोई संवाद नहीं किया।

आंदोलन जारी रहेगा

आदिवासी परिवार के संस्थापक सदस्य कांतिभाई रोत ने कहा कि भील प्रदेश की मांग कई साल से चल रही है। आंदोलन भी किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। डूंगरपुर के कांकरी-डूंगरी में जो कुछ हुआ था, वह भी भील प्रदेश के लिए हमारा आंदोलन ही था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery